सहरसा में 21 नये कोरोना पॉजिटिव मिले

Updated at : 28 Jun 2020 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
सहरसा में 21 नये कोरोना पॉजिटिव मिले

सहरसा में 21 नये कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन

सहरसा: जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है. नित्य जहां मरीजों की संख्या बढ रही है, वहीं मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौट रहे हैं. 22 जून से 27 जून तक कुल 21 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं. अब जिले में कुल 30 पॉजिटिव मरीज का इलाज किया जा रहा है.

जानकारी देते डीएम कौशल कुमार ने कहा कि पिछले पांच दिनों में कोरोना संक्रमण के 21 नए पॉजिटिव मामले प्राप्त हुए हैं. इन्हें मिलाकर अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 200 हो गई है. जिनमे से अब तक 170 पॉजिटिव व्यक्ति उपचार के बाद स्वस्थ्य हुए हैं एवं उन्हें होम क्वारंटाइन के लिए डिस्चार्ज कर दिया गया है. शेष अभी 30 एक्टिव व्यक्तियों को आइसोलेशन केंद्र में उपचार में रखा गया है.

उन्होंने बताया कि अब तक कुल तीन हजार 138 व्यक्तियों का संक्रमण जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं. जिनमें 2868 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. 278 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है. उन्होंने आमलोगों से एहतियात बरतने, मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का अनुरोध किया है. साथ ही घर के बड़े बुजुर्ग, महिला एवं बच्चों को विशेष एहतियात बरतने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन