क्या जल्द आएगी Obsession 2? डायरेक्टर करी बार्कर ने दिया हिंट, कहानी को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

Updated:
विज्ञापन
क्या जल्द आएगी Obsession 2? डायरेक्टर करी बार्कर ने दिया हिंट, कहानी को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

ऑब्सेशन 2 मूवी, फोटो- इंस्टाग्राम

Obsession 2: हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ के डायरेक्टर करी बार्कर के पास ‘ऑब्सेशन 2’ को लेकर एक नया और दिलचस्प आइडिया है. हालांकि, फिल्म अभी तुरंत नहीं बनने वाली है. जानिए सीक्वल कब आ सकता है और इसमें कैसी नई कहानी देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

Obsession 2: ‘ऑब्सेशन’ देखने के बाद अगर आप भी इसके अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो यह अपडेट आपके लिए है. फिल्म के डायरेक्टर करी बार्कर ने खुलासा किया है कि उनके दिमाग में ‘ऑब्सेशन 2′ के लिए एक कूल आइडिया है. हालांकि, फिलहाल वह सीधे सीक्वल पर काम शुरू नहीं करना चाहते. यानी कहानी आगे बढ़ेगी जरूर, लेकिन अभी नहीं.

‘ऑब्सेशन 2’ को लेकर क्या बोले डायरेक्टर?

The Hollywood Reporter को दिए इंटरव्यू में करी बार्कर ने कहा कि अगली फिल्म पहली कहानी का सीधा सीक्वल नहीं होगी. बल्कि इसमें ‘वन विश विलो’ (One Wish Willow) नाम की वही जादुई चीज फिर देखने को मिल सकती है, लेकिन इस बार इसके साथ कोई नया किरदार जुड़ा होगा.

डायरेक्टर के मुताबिक, कहानी इस बात के इर्द-गिर्द घूम सकती है कि नया किरदार क्या इच्छा मांगता है और उस एक इच्छा की वजह से उसकी जिंदगी में क्या-क्या बड़े और डरावने बदलाव आते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि One Wish Willow की दुनिया में अभी कई कहानियां बताई जा सकती हैं.

अभी क्यों नहीं बन रही है फिल्म?

करी बार्कर ने साफ कहा है कि वह अभी सीधे ‘ऑब्सेशन 2’ पर काम शुरू नहीं करना चाहते. उनके मुताबिक, कहानी का आइडिया तो तैयार है, लेकिन वह इसे जल्दबाजी में पर्दे पर नहीं लाना चाहते. डायरेक्टर का मानना है कि अगर फिल्म थोड़े समय बाद आएगी, तो फैंस की एक्साइटमेंट भी बनी रहेगी और उन्हें एक बेहतर कहानी देखने को मिलेगी. फिलहाल वह इस आइडिया को और मजबूत बनाने और आगे की प्लानिंग पर फोकस कर रहे हैं.

पहली फिल्म ‘ऑब्सेशन’ में क्या था?

‘ऑब्सेशन’ की कहानी बेयर बेली नाम के एक लड़के से शुरू होती है, जो अपनी साथ काम करने वाली दोस्त निक्की फ्रीमैन से चुपचाप प्यार करता है. एक दिन उसे One Wish Willow नाम की जादुई चीज मिलती है, जो उसे एक विश पूरी करने की शक्ति देती है. बेयर चाहता है कि निक्की उसे दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करे.

शुरुआत में उसकी विश पूरी हो जाती है, लेकिन धीरे-धीरे कहानी डरावना मोड़ ले लेती है. निक्की का प्यार एक खतरनाक जुनून में बदल जाता है और वह बेयर के पीछे पूरी तरह पागल हो जाती है. इसके बाद दोनों की जिंदगी में क्या-क्या होता है, यही पूरी फिल्म का असली ट्विस्ट है.

यह भी पढ़ें: Kalki 2 में दीपिका की छुट्टी और आलिया की एंट्री? जानिए कितना सच, कितना झूठ

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola