'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' में छाया हरियाणवी सॉन्ग 'बरसात', इस सिंगर की आवाज ने बिखेरा जादू

बंजारे यानी भाई सुमित और अनुज, फोटो- इंस्टाग्राम
'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' की रिलीज के साथ एक खास म्यूजिक कोलैब भी चर्चा में है. सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया और सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ इंडी म्यूजिक डुओ बंजारे ने 'बरसात' नाम का हरियाणवी ट्रैक रिलीज किया है. यह गाना 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' के बाद पीटर पार्कर के टूटे दिल और एमजे से बिछड़ने के दर्द को इमोशनल अंदाज में दिखाता है.
'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस बार फिल्म एक खास म्यूजिक कोलैब को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है. सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया और सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ मिलकर इंडी म्यूजिक डुओ 'बंजारे' ने 'बरसात' नाम का एक हरियाणवी ट्रैक रिलीज किया है. यह गाना 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' की घटनाओं के बाद पीटर पार्कर के टूटे दिल को एक नए अंदाज में पेश करता है.
'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' में छाया हरियाणवी सॉन्ग
इस म्यूजिक वीडियो में सुपरहीरो एक्शन से ज्यादा पीटर पार्कर के इमोशनल सफर को दिखाया गया है. 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' के आखिर में डॉक्टर स्ट्रेंज के जादू के बाद जब पूरी दुनिया पीटर की पहचान भूल जाती है, तब एमजे (जेंडाया) भी उसे पहचान नहीं पाती. ऐसे में पीटर अकेले ही उस दर्द को झेलता है. 'बरसात' अपने दिल छू लेने वाले बोल और सॉफ्ट अकूस्टिक म्यूजिक के जरिए इसी अधूरे प्यार और टूटे दिल की कहानी को खूबसूरती से बयां करता है.
View on Instagram
Emotional Tribute To Peter And MJ's Love Story: पीटर और एमजे की अधूरी लव स्टोरी को इमोशनल ट्रिब्यूट
करीब तीन मिनट के इस वीडियो में 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' के ट्रेलर की झलकियों को पुरानी फिल्मों के इमोशनल सीन्स के साथ जोड़ा गया है. इसमें पीटर का एमजे के साथ बिताए पल याद करना, अपनी असली पहचान बताना और अपने प्यार का इजहार करना जैसे कई यादगार मोमेंट्स शामिल हैं. यही वजह है कि यह वीडियो फ्रेंचाइजी की सबसे इमोशनल लव स्टोरी को एक खास ट्रिब्यूट देता नजर आता है.
View on Instagram
कौन हैं 'बंजारे'?
'बरसात' को इंडी म्यूजिक डुओ बंजारे यानी भाई सुमित और अनुज ने लिखा, कंपोज किया और अपनी आवाज दी है. इस खास कोलैब पर बात करते हुए दोनों ने बताया कि यह गाना उनके अपने पर्सनल अनुभवों और दिल टूटने के दौर से प्रेरित है. उन्होंने कहा, "‘बरसात’ हमारे दिल के बेहद करीब है. हमने इसे उस वक्त लिखा था, जब हम अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर और दिल टूटने के एहसास से गुजर रहे थे. हमारे हर गाने के पीछे एक कहानी होती है और प्यार हमेशा हमारी म्यूजिक जर्नी का सबसे अहम हिस्सा रहा है."
बंजारे को साल 2026 में उनके सुपरहिट गाने 'बैरन' से बड़ी पहचान मिली थी. यह गाना इंडिया बिलबोर्ड चार्ट में टॉप पर पहुंचा. साथ ही Spotify और YouTube पर 264 मिलियन से ज्यादा स्ट्रीम्स हासिल किए. खास बात यह है कि दोनों भाइयों ने कभी प्रोफेशनल म्यूजिक ट्रेनिंग नहीं ली, लेकिन अपनी अलग स्टोरीटेलिंग और इंडी म्यूजिक स्टाइल से उन्होंने इंडस्ट्री में खास पहचान बना ली.
ये भी पढ़ें: मेरे बाद कोई और बनेगा स्पाइडर-मैन... टॉम हॉलैंड ने मार्वल के रिप्लेसमेंट प्लान पर किया बड़ा खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










