'इसे ऑस्कर मिलना चाहिए': नितेश तिवारी की 'रामायण' का ट्रेलर देख इम्प्रेस हुए महाभारत के 'कृष्ण’

Updated:
विज्ञापन
"इसे ऑस्कर मिलना चाहिए": बोले नितीश भारद्वाज, फोटो इंस्टाग्राम

"इसे ऑस्कर मिलना चाहिए": बोले नितीश भारद्वाज, फोटो इंस्टाग्राम

Ramayana Trailer Reaction: नितेश तिवारी की 'रामायण' के शानदार ट्रेलर को 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले नितीश भारद्वाज का भी साथ मिल गया है. फिल्म के VFX और स्केल की तारीफ करते हुए उन्होंने इसे ऑस्कर का हकदार बताया. जानिए नितीश भारद्वाज ने साई पल्लवी, यश और फिल्म के म्यूजिक पर क्या कहा.

विज्ञापन

Nitish Bhardwaj on Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर को दर्शकों के साथ-साथ कई मशहूर हस्तियों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. अब इस पर 'महाभारत' में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले मशहूर नितीश भारद्वाज ने अपनी राय रखी हैं. भारद्वाज ने फिल्म के स्केल, विज़ुअल इफेक्ट्स, परफॉर्मेंस और म्यूजिक की तारीफ की. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिये उन्होंने डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि यह फिल्म दुनिया भर में पहचान बनाएगी.

Nitish Bhardwaj Predicts Oscar for Ramayana: नितीश भारद्वाज ने रामायण के लिए ऑस्कर की भविष्यवाणी की

सोशल मीडिया पर भारद्वाज ने फिल्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा,

"इस फिल्म को बेस्ट फॉरेन फिल्म का ऑस्कर मिलना चाहिए. बहुत-बहुत बधाई. सत्यजीत रे और शेखर कपूर के बाद नितेश तिवारी विश्व सिनेमा के लिए भारत का अगला बड़ा नाम हैं."

उन्होंने फिल्म के प्रोडक्शन की भी सराहना की. भारद्वाज ने कहा कि प्रोडक्शन डिजाइन, सिनेमैटोग्राफी (DOP), VFX और AI की मदद से फिल्म का पीरियड लुक शानदार बनाया गया है. साथ ही उन्होंने भारतीय सिनेमा के साथ काम करने के लिए मशहूर संगीतकार हंस जिमर का भी धन्यवाद किया.

भारद्वाज ने रणबीर कपूर और यश की भी तारीफ की. उन्होंने लिखा कि रणबीर और रणवीर दोनों अगली पीढ़ी के बेहतरीन कलाकार हैं. वहीं, यश का ग्लोबल सिनेमा में स्वागत करते हुए उन्होंने उनकी सफलता की शुभकामनाएं दीं.

View on Instagram

Nitish Gave Ranbir Kapoor Advice: रणबीर कपूर को दी सलाह 

नितीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर को एक सलाह देते हुए कहा कि भगवान राम का किरदार निभाना बड़ी जिम्मेदारी है. 'एनिमल' में उनकी पिछली भूमिका का जिक्र करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि रणबीर आगे ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनेंगे जो भारत की संस्कृति और मूल्यों को बेहतर तरीके से दिखाएं.

उन्होंने आगे लिखा,

"इसलिए, अगर आपको 'एनिमल' जैसी कोई बड़ी और हिट फिल्म भी ऑफर हो, तो उसे स्वीकार न करें. अपनी कला और संवादों को ऐसे किरदारों से प्रभावित न होने दें. भारत में आपकी बेहतरीन अभिनय क्षमता के लिए कई अच्छी कहानियां मौजूद हैं,".

Give Love to Pallavi Sai For Sita Role: पल्लवी साई को सीता के करैक्टर के लिए दर्शक पसंद करे

भारद्वाज ने यह भी उम्मीद जताई कि दर्शक साई पल्लवी को सीता के रूप में पसंद करेंगे. उनका मानना है कि फिल्म अपने संगीत के जरिए रामायण के आध्यात्मिक भाव को खूबसूरती से पेश करेगी. उन्होंने कहा कि वह मृदंगम और मंजीरा जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ तुलसीदास की चौपाइयां सुनना चाहेंगे.

आखिर में अभिनेता ने कहा कि फिल्म को बनाने में वर्षों की मेहनत लगी है और इसी सम्मान में वह रामायण को कम से कम पांच बार सिनेमाघर में देखेंगे.

 About Ramayana: रामायण के बारे में 

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म के ट्रेलर को इसके शानदार विजुअल्स, दमदार VFX और हंस व ए.आर. रहमान के संगीत के लिए खूब सराहना मिली है. यश का रावण वाला लुक पहले ही लोगों का ध्यान खींच चुका है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक सनी देओल के हनुमान वाले अवतार की झलक नहीं दिखाई है. यही वजह है कि 2026 की दिवाली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है. यह भी पढ़ें:  रावण तीनों लोकों का स्वामी है, तीनों लोकों के सामने उसका वध करूंगा'... रणबीर कपूर के इस डायलॉग पर क्यों मचा विवाद?


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola