'Alliance' के सेट पर दिखा ब्रोमांस: कुशाल टंडन ने जैद दरबार को किया किस, वीडियो पर गौहर खान ने तोड़ी चुप्पी

Alliance शो में एक्स-बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन ने जैद दरबार को किया किस, फोटो इंस्टाग्राम
अलायंस' में कुशाल टंडन ने गौहर खान के पति जैद दरबार को किया किस, तो एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल. गौहर ने ट्रोलर्स और मीडिया को करारा जवाब देते हुए कुशाल और जैद के इस अनोखे 'ब्रोमैंस' पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जानिए गौहर ने क्या कहा
Jaid Darbar Kushal Tondon Kiss: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. शो में एक्टर कुशाल टंडन, गौहर खान के एक्स और पति व कोरियोग्राफर जैद दरबार का ब्रोमेन्स देखने को मिला. कई लोगों को लगा था कि दोनों के बीच तनाव देखने को मिलेगा, लेकिन इसके उलट दोनों अच्छे दोस्त बन गए और साथ मिलकर गेम खेल रहे हैं. हाल ही में एक एपिसोड में कुशाल ने जैद को किस किया, जिसके बाद गौहर ने दोनों की इस मजेदार 'ब्रोमैंस' पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
What Gauhar Khan Said: क्या कहा गौहर खान ने
Alliance 'अलायंस' के हालिया एपिसोड में कुशल टंडन ने जैद दरबार से बात करते हुए उनके गाल पर किस किया. इस पल पर प्रतिक्रिया देते हुए गौहर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने कहा, "मैं दुनिया, मीडिया और उन सभी लोगों से कुछ कहना चाहती हूं, जो शो शुरू होने पर तरह-तरह की बातें कर रहे थे. उस समय लोग कह रहे थे कि जैद दरबार और कुशाल टंडन एक ही शो में हैं, इसलिए दोनों के बीच जरूर झगड़ा होगा. लोग सोच रहे थे कि किसी के अतीत और किसी के जीवनसाथी का एक ही शो में होना बड़ा ड्रामा पैदा कर सकता हैं.
गौहर ने आगे कहा, “एलायंस की टीम बहुत अच्छी बनी है. लेकिन आज की पप्पी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. जहां समझदारी होती है, वहां दोस्ती भी मजबूत होती है. आज का एपिसोड देखकर सच में मजा आया”.
गौहर ने आगे कहा कि उन्हें जैद पर गर्व है. उन्होंने एलायंस के गेम की भी तारीफ की और कहा कि मिनी माथुर इस शो की सबसे समझदार खिलाड़ियों में से एक हैं. गौहर ने बताया कि मिनी का खेलने का तरीका उन्हें काफी पसंद आया और वह उनके गेम से बेहद प्रभावित हैं.
Kushal and Jaid Alliance Bond: कुशाल और जैद का 'अलायंस' बांड
प्रीमियर के दिन जैद और कुशाल ने अपने पुराने मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया. बाद में जैद ने बताया कि कुशाल से मिलने से पहले वह थोड़ा घबराए हुए थे. उन्होंने यह भी कहा कि शो में आने से पहले गौहर ने उनसे सिर्फ इतना कहा था कि, "कुशाल बहुत अच्छे इंसान हैं." जैद ने कहा कि उन्हें अपनी पत्नी पर पूरा भरोसा है, इसलिए उन्होंने उनकी बात पर यकीन किया. शो की शुरुआत से ही दोनों एक ही अलायंस का हिस्सा हैं.
">What is this🤣😂
— Moonlight☆ (@crazyoumoon_12) July 31, 2026
Kashish:- Main ese nhi kiya tha😅
Love Kushal and Zaid's Bond 💕#AllianceOnPrime #KushalTandon#Alliance #TheAlliance pic.twitter.com/s4XElp8i7p
About Alliance: अलायंस के बारे में
यह अलायंस अब अपने पांचवें हफ्ते में पहुंच चुका है और अगले हफ्ते इसका फिनाले होने वाला है. कुणाल खेमू इस रियलिटी शो को होस्ट कर रहे हैं, जिसमें रणनीति, चालाकी और गेमप्ले का बड़ा रोल है. शो में कुशाल, जैद, अली गोनी, मिनी माथुर, वंशज सिंह, रूही दोसानी, नीति टेलर, सोहेल खान समेत कई कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं. सभी अपनी टीम को जीत दिलाने और एलिमिनेशन से बचने के लिए हर दिन अलग-अलग टास्क खेलते हैं. यह शो रोज दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










