15 साल के वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिली उपकप्तानी? ईस्ट जोन के सेलेक्टर्स ने किया ये खुलासा

Updated:
विज्ञापन
Featured Image

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- एक्स)

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को दिलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाए जाने पर क्रिकेट विशेषज्ञों ने सवाल उठाए थे. अब चयनकर्ताओं ने इस फैसले के पीछे की पूरी कहानी बताई है, जिसमें युवा खिलाड़ी के नेतृत्व कौशल को निखारने की बात कही गई है.

विज्ञापन

15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को दिलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाए जाने के फैसले पर कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने सवाल उठाए. उनका मानना था कि इतनी कम उम्र में वैभव को अतिरिक्त जिम्मेदारी देना सही नहीं है. हालांकि अब ईस्ट जोन के चयनकर्ता और पूर्व ओडिशा रणजी क्रिकेटर प्रवंजन मलिक ने इस फैसले के पीछे की सोच स्पष्ट की है. क्रिकबज से बातचीत में मलिक ने कहा कि वैभव लगातार परिपक्व हो रहे हैं और उन्हें जिम्मेदारी देना उनके नेतृत्व कौशल को और बेहतर बनाएगा.

वैभव को उपकप्तान बनाए जाने पर प्रवंजन मलिक ने क्या कहा?

उसे कप्तान नहीं बनाया गया है, बल्कि उपकप्तान बनाया गया है. टीम के कप्तान ईशान किशन हैं, जो विकेटकीपर भी हैं और पूरे दिन खेल में सक्रिय रहेंगे. ऐसा नहीं है कि वैभव पूरे समय कप्तानी करेगा. वह हर दिन परिपक्व हो रहा है और ज्यादा जिम्मेदारी मिलने से उसका विकास और होगा.

पहले भी निभा चुके हैं उपकप्तानी की जिम्मेदारी

मलिक ने बताया कि वैभव के लिए यह भूमिका नई नहीं है. वह बिहार की फर्स्ट क्लास टीम के भी उपकप्तान हैं और 2026 अंडर-19 विश्व कप में आयुष म्हात्रे के डिप्टी की भूमिका भी निभा चुके हैं. उन्होंने कहा कि वैभव ने देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. राजस्थान रॉयल्स के लिए उसका आईपीएल सीजन भी बेहतरीन रहा. वह बिहार की फर्स्ट क्लास टीम का भी उपकप्तान है.

'एक दिन भारत का कप्तान भी बन सकता है'

प्रवंजन मलिक ने कहा कि दलीप ट्रॉफी में उपकप्तानी वैभव के लिए सीखने का बड़ा मौका है और चयनकर्ताओं का मानना है कि युवा खिलाड़ियों को शुरुआती दौर में जिम्मेदारी देना जरूरी है. वह देश के लिए अच्छा करना चाहता है. हमने सोचा कि उसे जिम्मेदारी दी जानी चाहिए. कौन जानता है, एक दिन वह भारत का कप्तान भी बन सकता है. इसी सोच के साथ उसे उपकप्तान बनाया गया है.

वैभव से बिना चर्चा लिया गया फैसला

मलिक ने यह भी खुलासा किया कि उपकप्तान बनाने से पहले वैभव से कोई चर्चा नहीं की गई थी. यह फैसला ईस्ट जोन के सभी चयनकर्ताओं ने सामूहिक रूप से लिया. यह पूरी तरह चयनकर्ताओं का सामूहिक निर्णय था. उसमें जिम्मेदारी संभालने की क्षमता है और जरूरत पड़ने पर टीम का नेतृत्व भी कर सकता है.

दलीप ट्रॉफी में टेस्ट टीम पर होगी नजर

चयनकर्ता का मानना है कि दिलीप ट्रॉफी वैभव के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मंच होगी. अगर वह यहां रन बनाते हैं तो राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नजर उन पर जरूर जाएगी. अगर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया तो उम्मीद से पहले भारतीय टेस्ट टीम में भी शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: विदर्भ क्रिकेट चयन में नहीं हुआ सिलेक्शन, फिर नागपुर की 17 वर्षीय क्रिकेटर अदिति चौखांडे के साथ क्या हुआ? जानकर दहल जाएंगे


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola