Jupiter-iQube खरीदना हुआ अब महंगा, TVS ने बढ़ाए इन 4 पॉपुलर गाड़ियों के दाम, देखें नई कीमतें

Updated:
विज्ञापन
टीवीएस जुपिटर के बढ़े दाम (Pic: TVS)

टीवीएस जुपिटर के बढ़े दाम (Pic: TVS)

TVS Motor ने अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका देते हुए कई टू-व्हीलर मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. Jupiter, iQube, Raider और Orbiter जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर क्या असर हुआ है, इसकी पूरी जानकारी पाएं.

विज्ञापन

टीवीएस मोटर इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट की पॉपुलर कंपनी है. यदि आप भी इस कंपनी की बाइक्स या स्कूटर्स खरीदना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. TVS ने जुलाई अंत में अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपने टू-व्हीलर पोर्टफोलियो के कई डिमांडिंग स्कूटर और बाइक की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. ज्यादातर मॉडलों की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. वहीं, स्पोर्टी स्कूटर एन टॉर्क 125 (TVS N Torque 125) की कीमतों में कटौती की गई है. इस दामों का सीधा असर Jupiter, iQube, Raider और Orbiter जैसे पॉपुलर मॉडलों पर हुआ है, जहां कम्यूट और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में प्राइस हाइक हुई हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

TVS Jupiter 110 और 125 की कीमतें कितनी बढ़ी हैं?

कंपनी की मोस्ट पॉपुलर और डिमांडिंग स्कूटर TVS Jupiter 110 और 125 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है. इस फैमिली स्कूटर के 110 सीसी ड्रम वेरिएंट की कीमत 575 रुपये अधिक हो गई है. पहले इसका दाम 73,420 रुपये था, जो बढ़कर 73,995 रुपये हो गया है, जबकि स्पेशल एडिशन लेने के लिए अब आपको 19,50 रुपये एक्स्ट्रा देने पड़ेंगे, क्योंकि 86,900 रुपये से बढ़कर इसकी कीमत 88,850 रुपये हो गए हैं. वहीं, 125 सीसी ड्रम अलॉय वेरिएंट 78,700 रुपये के बजाय 81,110 रुपये में मिलेंगे. ये सभी कीमतें एक्स शोरूम हैं.

TVS iQube की कीमतें कितनी बढ़ी हैं?

टीवीएस कंपनी ने अपने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है. इस मॉडल के अलग-अलग वेरिएंट्स के दामों में इजाफा हुआ है. इसके 2.2 kWh वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 5.3 kWh बैटरी वेरिएंट की कीमत 10,400 रुपये बढ़ गई है. अब इसे खरीदने के लिए एक्स शोरूम कीमत 1,72,384 रुपये देने पड़ेंगे.

TVS Raider की कीमतें कितनी बढ़ी हैं? 

एक तरफ जहां टीवीएस रेडर का नया डॉक्टर डूम एडिशन लॉन्च हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर रेडर 125 ड्रम और सिंगल सीट वेरिएंट के दाम बढ़ गए हैं. इसकी कीमतों में 595 रुपये की बढ़ोतरी कंपनी ने कर दी है. अब नई कीमतें क्रमश: 83,410 और 89,020 रुपये हो गए हैं. इसके अलावा स्प्लीट सीट और iGO वेरिएंट के दामों में 1,320 रुपये का इजाफा हुआ है.

TVS Orbiter की कीमतें कितनी बढ़ी हैं? 

कंपनी के ऑल पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा कीमतों को लेकर झटका ऑर्बिटर सीरीज ने दिया है. ऑर्बिटर वी1 की कीमत 7 हजार रुपये ज्यादा हो गई है, जबकि वी2 का प्राइस 13,580 बढ़ा है. अब यह स्कूटर नए एक्स शोरूम कीमत 1,14,480 रुपये में मिलेगा.

TVS N Torque की कीमतें कितनी घटी हैं?

कंपनी ने अपने TVS N Torque की कीमतों में कटौती की है. इस स्पोर्टी लुक वाले स्कूटर के डिस्क और टॉप वेरिएंट XT की कीमतें 1,650 रुपये कम हो गई है. डिस्क वेरिएंट लेने के लिए 83,350 और एक्सटी वेरिएंट के लिए 1,01,50 रुपये देने पड़ेंगे.

ये भी पढ़ें: 125 km की रेंज, 22 लीटर का स्टोरेज स्पेस... डेली यूज के लिए परफेक्ट है ये फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर



विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola