फीमेल स्टार्स को उतनी अहमियत मिलती, जितनी मिलनी चाहिए.... TMKOC की बबीता जी ने जानें ऐसा क्यों कहा

Updated:
विज्ञापन

मुनमुन दत्त, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी ने कहा कि फीमेल स्टार्स भी शो को सफल बनाने में बड़ा रोल निभाती है, लेकिन उन्हें क्रेडिट नहीं दिया जाता और उतनी पहचान नहीं मिलती.

विज्ञापन

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी बनकर घर-घर में फेमस हुईं मुनमुन दत्ता ने हाल ही में शो की फीमेल कास्ट को लेकर अपनी बात रखी. उनका कहना है कि शो को इतने सालों तक हिट बनाए रखने में महिला कलाकारों का भी बड़ा रोल रहा है, लेकिन उन्हें उतनी पहचान नहीं मिलती, जितनी मिलनी चाहिए.

विज्ञापन

Munmun Dutta Praised Her Female Co-Stars: फीमेल को-स्टार्स की मुनमुन दत्ता ने की तारीफ

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 18 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुनमुन ने अपनी सभी फीमेल को-स्टार्स की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत, टैलेंट और प्रोफेशनलिज्म ही शो की सबसे बड़ी ताकत है. मुनमुन ने खुद को एक "स्ट्रॉन्ग फेमिनिस्ट" बताते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी शो की किसी भी महिला कलाकार को अपना कॉम्पिटिशन नहीं माना. उनके मुताबिक, सभी एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं और मिलकर शो को आगे बढ़ाने में अहम योगदान देते हैं.

View on Instagram

Munmun Dutta Says- I haven't considered anyone a rival: मुनमुन दत्ता बोली- मैंने किसी को राइवल नहीं माना

मुनमुन दत्ता ने आगे कहा, "मैं हमेशा से 'गर्ल्स गर्ल' रही हूं और मेरी सोच भी काफी ओल्ड स्कूल है. मैं खुद को एक स्ट्रॉन्ग फेमिनिस्ट मानती हूं. मेरा मानना है कि अगर आगे बढ़ना है तो सबको साथ लेकर चलना चाहिए. मैंने कभी भी यहां किसी भी एक्ट्रेस को अपनी राइवल नहीं समझा."

मुनमुन दत्ता बोली- सब ईमानदार से कर रहे हैं काम

उन्होंने आगे शो की पुरानी और नई दोनों स्टार कास्ट की तारीफ करते हुए कहा कि हर कलाकार ने अपने-अपने तरीके से इस शो को खास बनाने में अहम योगदान दिया है. उन्होंने कहा, "हमारे साथ हाल के समय में कई नए कलाकार जुड़े हैं और सभी शानदार काम कर रहे हैं. हर कोई अपने किरदार को पूरी ईमानदारी से निभा रहा है और यही इस शो की सबसे बड़ी ताकत है."

View on Instagram

महिलाओं के काम को उतनी अहमियत नहीं दी जाती, जितनी मिलनी चाहिए- मुनमुन दत्त

मुनमुन ने आगे कहा कि कई बार इंडस्ट्री में महिलाओं के काम को उतनी अहमियत नहीं दी जाती, जितनी मिलनी चाहिए. हालांकि उन्होंने साफ किया कि वह सिर्फ इस शो की बात नहीं कर रहीं, बल्कि यह चीज कई जगह देखने को मिलती है. उनके मुताबिक, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की महिला किरदार भी शो की कहानी और उसकी कामयाबी में बराबर की हिस्सेदार हैं. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने 28 जुलाई को टीवी पर अपने 18 साल पूरे कर लिए.

ये भी पढ़ें: TMKOC: 'पहले जैसा मजा नहीं आता' कहने वालों को असित कुमार मोदी का जवाब, बोले- दर्शक भी बदलते हैं, कहानी भी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola