जब फिल्मों में हीरो पर भारी पड़ गया विलेन, 'रामायण' में यश की चर्चा के बीच याद आए ये दमदार खलनायक

Updated:
विज्ञापन

अमरीश पुरी, यश और रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बॉलीवुड की कई फिल्मों में विलेन ने हीरो पर भारी पड़ी है, जिनकी दमदार एंट्री और अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया. 'रामायण' के यश से लेकर 'शोले' के गब्बर सिंह तक, जानिए ऐसे ही कुछ यादगार विलेन.

विज्ञापन

फिल्मों में अक्सर पूरी कहानी हीरो के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ है जब पर्दे पर खलनायक की एंट्री ने पूरा खेल बदल दिया. दमदार डायलॉग, खौफनाक स्क्रीन प्रेजेंस और शानदार अभिनय की वजह से दर्शकों को हीरो से ज्यादा विलेन याद रह गया. इन दिनों 'रामायण' का ट्रेलर भी इसी वजह से चर्चा में है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम बने हैं, लेकिन शुरुआती सोशल मीडिया रिएक्शन में यश के रावण की खूब तारीफ हो रही है. हालांकि फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है, इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि किसका किरदार ज्यादा प्रभाव छोड़ता है. लेकिन इस ट्रेलर ने उन फिल्मों की याद जरूर दिला दी, जहां विलेन ने हीरो से ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं.

विज्ञापन

रामायण - यश ने ट्रेलर में बटोरी सबसे ज्यादा चर्चा

फिल्म रिलीज होने में अभी समय है, लेकिन ट्रेलर आने के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा यश के रावण अवतार की हो रही है. उनकी आवाज, लुक, स्क्रीन प्रेजेंस और एंट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इतना ही नहीं एक्टर ऋषभ शेट्टी ने भी यश की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस किरदार के साथ कोई और इतना न्याय कर सकता था. हालांकि, अंतिम फैसला फिल्म रिलीज होने के बाद ही होगा.

पद्मावत - रणवीर सिंह ने शाहिद कपूर को छोड़ दिया पीछे

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में शाहिद कपूर राजा रतन सिंह बने थे, लेकिन पूरी फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा रणवीर सिंह के अलाउद्दीन खिलजी की हुई. उनकी एनर्जी, बॉडी लैंग्वेज, हंसी और खतरनाक अंदाज ने दर्शकों को इतना प्रभावित किया कि आज भी यह किरदार उनके करियर के सबसे बेहतरीन रोल्स में गिना जाता है.

अग्निपथ - कांचा चीना बनकर छा गए संजय दत्त

ऋतिक रोशन फिल्म के हीरो थे, लेकिन संजय दत्त ने कांचा चीना के रूप में ऐसा खौफ पैदा किया कि उनका किरदार लोगों के दिलों में बस गया. सिर मुंडवाया लुक, भारी आवाज और बिना ज्यादा डायलॉग के भी उन्होंने डर का ऐसा माहौल बनाया कि आज भी यह बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन में शामिल है.

Image
संजय दत्त, फोटो- इंस्टाग्राम

शोले -गब्बर सिंह आज भी सबसे बड़ा विलेन

अगर बॉलीवुड के सबसे यादगार विलेन की बात होगी तो अमजद खान का गब्बर सिंह सबसे पहले याद आएगा. फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे सुपरस्टार थे, लेकिन "कितने आदमी थे?" और "जो डर गया समझो मर गया" जैसे डायलॉग ने गब्बर को अमर बना दिया. आज भी गब्बर का नाम लेते ही फिल्म याद आ जाती है.

Gabbar Singh role offered to this actor not Amjad Khan
अमजद खान, फोटो- इंस्टाग्राम

मिस्टर इंडिया - 'मोगैम्बो' ने लूट ली लाइमलाइट

अनिल कपूर फिल्म के हीरो थे, लेकिन अमरीश पुरी का मोगैम्बो किरदार आज भी लोगों की जुबान पर है. "मोगैम्बो खुश हुआ" सिर्फ एक डायलॉग नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे आइकॉनिक डायलॉग बन गया.

डर - शाहरुख खान का निगेटिव रोल बन गया पहचान

फिल्म में सनी देओल हीरो थे, लेकिन शाहरुख खान ने अपने निगेटिव किरदार से पूरी फिल्म की दिशा बदल दी. उनका "क...क...क...किरण" वाला डायलॉग और जुनूनी प्रेमी का किरदार आज भी बॉलीवुड के सबसे यादगार निगेटिव रोल्स में गिना जाता है.

एक विलेन - रितेश देशमुख ने सबको चौंका दिया

कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों में नजर आने वाले रितेश देशमुख जब इस फिल्म में सीरियल किलर बने तो हर कोई हैरान रह गया. फिल्म के हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा थे, लेकिन रितेश के शांत और खौफनाक अभिनय की सबसे ज्यादा तारीफ हुई.

ritesh deshmukh.jpg

मर्दानी - ताहिर राज भसीन का खौफ आज भी याद है

रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग के बावजूद ताहिर राज भसीन ने अपने निगेटिव रोल से सभी को प्रभावित किया. उनका किरदार इतना मजबूत था कि आज भी बॉलीवुड के सबसे डरावने विलेन की लिस्ट में शामिल किया जाता है.

ये भी पढ़ें: 'यश से बेहतर रावण कोई नहीं बन सकता', 'रामायण' ट्रेलर पर फिदा हुए ऋषभ शेट्टी, कहा- रणबीर ने महसूस कराई राम की दिव्यता

यह भी पढ़ें: रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखा सनी देओल का हनुमान अवतार, फैंस बोले- आखिर कहां हैं बजरंगबली?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola