The Traitors Season 2: ट्रेटर बन धोखे और माइंड गेम का खेल खेलेंगे ये 21 कंटेस्टेंट, कंफर्म लिस्ट आउट

Updated:
विज्ञापन

'द ट्रेटर्स' सीजन 2 के कंटेस्टेंट लिस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्राइम वीडियो का मोस्ट-अवेटेड रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 लौट आया है. करण जौहर एक बार फिर होस्ट बनकर गेम में तड़का लगाएंगे, जबकि 21 नए सेलिब्रिटीज माइंड गेम्स, सीक्रेट्स और धोखे के इस खेल में आमने-सामने होंगे. जानिए इस बार कौन-कौन कंटेस्टेंट हैं और शो कब से स्ट्रीम होगा.

विज्ञापन

The Traitors Season 2 Contestants: प्राइम वीडियो का पॉपुलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' अब अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है. पहले सीजन को दर्शकों का शानदार प्यार मिला था. अब मेकर्स ने 'द ट्रेटर्स सीजन 2' के 21 कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम भी बता दिए हैं. एक बार फिर इस शो को करण जौहर होस्ट करेंगे. इस बार भी शो में भरोसा, चालाकी, झूठ और बड़े-बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

The Traitors Season 2 Contestant List: कौन-कौन होगा शो का हिस्सा?

इस बार शो में फिल्म, टीवी, सोशल मीडिया, म्यूजिक, स्पोर्ट्स और फूड इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े चेहरे नजर आएंगे. कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट इस तरह है:

  • रिया चक्रवर्ती
  • क्रिस्टल डिसूजा
  • रणवीर बरार
  • मल्लिका शेरावत
  • शाहनील गिल
  • अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान)
  • मुनव्वर फारूकी
  • रिदा थराना
  • तान्या पुरी
  • शालिनी पासी
  • साउंडस मौफाकिर
  • हरमन सिंघा
  • अंश चोपड़ा
  • कुल्लू
  • करण सिंह
  • मैजिक इक्का
  • पारुल गुलाटी
  • श्वेता तिवारी
  • प्रिश
  • साहिल सलाथिया
  • दलीप ताहिल

The Traitors Season 2 Game: आखिर शो में होता क्या है?

'द ट्रेटर्स' एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसमें 20 से ज्यादा कंटेस्टेंट एक साथ खेल शुरू करते हैं. इनमें से कुछ लोगों को चुपके से 'ट्रेटर' यानी गद्दार चुना जाता है. इन ट्रेटर्स का काम होता है कि वे बिना अपनी पहचान बताए बाकी खिलाड़ियों को खेल से बाहर करें. वहीं, बाकी कंटेस्टेंट्स को मिलकर यह पता लगाना होता है कि ट्रेटर कौन है. अगर वे सही समय पर ट्रेटर को नहीं पकड़ पाए, तो वे गेम हार सकते हैं. यही वजह है कि इस शो में हर एपिसोड के साथ सस्पेंस और धोखा बढ़ता जाता है.

The Traitors Season 2 Release Date: कब और कहां देखें?

'द ट्रेटर्स सीजन 2' का प्रीमियर 13 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो पर होगा. नए एपिसोड हर गुरुवार रात 12 बजे स्ट्रीम किए जाएंगे.

The Traitors Season 1 Winners: पहले सीजन का विनर कौन था?

'द ट्रेटर्स' के पहले सीजन ने अपने सस्पेंस और गेम प्लान की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी थीं. शो की विनर उर्फी जावेद और निकिता लूथर बनी थीं. दोनों ने मिलकर आखिरी ट्रेटर हर्ष गुजराल को पहचान लिया था और 70.5 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम की थी.

यह भी पढ़ें- इंटेंस आंखें, स्टनिंग चेहरा… कियारा आडवाणी के बर्थडे पर मेकर्स ने शेयर किया 'Toxic' का नया पोस्टर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola