वैशाली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नए छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम, स्टार्टअप और नवाचार पर हुआ मेगा वर्कशॉप

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि व उपस्थित गणमान्य | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि व उपस्थित गणमान्य

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय चकसिकन्दर में नवप्रवेशित बीटेक विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम एवं स्टार्टअप सेल मेगा इवेंट वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में अवसरों की जानकारी दी व प्रेरित किया.

विज्ञापन

Hajipur Engineering College: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (जीईसी) चकसिकन्दर में नवप्रवेशित बीटेक विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम एवं स्टार्टअप सेल मेगा इवेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देना था.

विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस विजय प्रकाश, आईजी मगध रेंज गया विकास वैभव, सीईओ अवधेश कुमार तथा जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) वैशाली के महाप्रबंधक भावेश कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों से संवाद किया. विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को नए विचारों पर कार्य करने, तकनीकी ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग करने और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

स्टार्टअप इकोसिस्टम की दी जानकारी

वर्कशॉप के दौरान विद्यार्थियों को स्टार्टअप इकोसिस्टम, नवाचार, इन्क्यूबेशन और उद्यमिता की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. वक्ताओं ने कहा कि इंजीनियरिंग के विद्यार्थी तकनीकी समस्याओं को समझने और उनके नए समाधान विकसित करने की क्षमता रखते हैं. इसी क्षमता को सही दिशा देकर वे न केवल अपने लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार का माध्यम बन सकते हैं.

प्राचार्य ने कराया महाविद्यालय से परिचय

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं तकनीकी गतिविधियों, विभागों और प्रमुख इकाइयों से परिचित कराया. उन्होंने विद्यार्थियों को कॉलेज की उपलब्धियों, शोध कार्यों, तकनीकी गतिविधियों, स्टार्टअप, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जीईसी वैशाली में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कक्षा-कक्ष की पढ़ाई के साथ-साथ नवाचार, शोध, स्टार्टअप और तकनीकी गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

नई सोच और उद्यमिता के लिए प्रेरित हुए छात्र

प्राचार्य ने कहा कि एक इंजीनियर केवल समस्याओं का समाधान नहीं करता, बल्कि समाज और देश के विकास के लिए नई संभावनाएं भी तैयार करता है. उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक, तकनीकी और स्टार्टअप संबंधी अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया.

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर संवाद किया और स्टार्टअप एवं नवाचार से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया. वर्कशॉप ने विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग जीवन की शुरुआत में नई सोच, नवाचार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का उत्साह प्रदान किया.


विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन