वैशाली: बिदुपुर में सिक्स लेन पुल से गंगा में कूदा युवक, 30 किलोमीटर दूर मिला पत्थर घाट पर मिला

Updated:
विज्ञापन

युवक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिदुपुर थाना क्षेत्र में बिदुपुर-कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल से गंगा में छलांग लगाने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति की जान मछुआरे की सूझबूझ से बच गई. करीब 30 किलोमीटर दूर से उसे सकुशल बरामद किया गया.

विज्ञापन

Hajipur News : बिदुपुर थाना क्षेत्र में बिदुपुर-कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल से गुरुवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने गंगा नदी में छलांग लगा दी. हालांकि, मछुआरे की सूझबूझ और साहस से उसकी जान बच गयी. घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन तत्काल उसका कोई पता नहीं चल पाया. देर रात करीब 30 किलोमीटर दूर पत्थर घाट के पास गंगा नदी से उसे सकुशल बरामद किया गया.

विज्ञापन

पुल से गंगा में लगायी छलांग

परिजनों के अनुसार, बिदुपुर नया टोला गणिनाथ निवासी मनोज राय (45), पिता शिवजी राय, ने गुरुवार को बिदुपुर-कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल के पाया नंबर 62 के समीप से गंगा नदी में छलांग लगा दी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. किसी ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंगा नदी में काफी खोजबीन की, लेकिन मनोज का कोई सुराग नहीं मिल सका.

मछुआरे ने पानी से निकाल बचायी जान

देर रात पत्थर घाट के स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि गंगा नदी में बिदुपुर क्षेत्र का एक व्यक्ति मिला है. बताया गया कि पत्थर घाट के एक मछुआरे की नजर नदी में बह रहे मनोज पर पड़ी. मछुआरे ने साहस दिखाते हुए उसे पानी से बाहर निकाला और उसकी जान बचायी. इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी.

घटनास्थल पर जुटी भीड़ व फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
घटनास्थल पर जुटी भीड़

सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मनोज होश में था और सकुशल था. पूछताछ के बाद उसकी पहचान होने पर बिदुपुर पुलिस को सूचना दी गयी. इसके बाद बिदुपुर पुलिस ने मनोज के परिजनों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिजन भागे-भागे पत्थर घाट पहुंचे और मनोज राय को सकुशल अपने साथ घर ले आये. बताया गया कि मनोज की हालत ठीक है.

छलांग लगाने का कारण स्पष्ट नहीं

मनोज राय ने गंगा नदी में छलांग क्यों लगायी, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन