हाजीपुर में आशीर्वाद का दीया जलाने के दौरान दो पक्ष भिड़े, आधा दर्जन घायल, एक सदर अस्पताल रेफर
मारपीट में घायल लोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हाजीपुर में दीया जलाना विवाद का कारण बन गया. दो पक्षों में मारपीट में छह लोग घायल हो गए, जिनमें से एक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है.
Hajipur Crime News : महनार नगर परिषद महनार के स्टेशन रोड स्थित शुक्र पेठिया के समीप गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीया जलाने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक प्रियरंजन कुमार ने उनका इलाज किया. गंभीर रूप से घायल शिवनाथ चौधरी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
जमीन विवाद को लेकर पहले से चल रहा था मामला
बताया जा रहा है कि राजीव चौधरी और शिवनाथ चौधरी के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है. राजीव चौधरी ने बताया कि गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वह अपने घर के दरवाजे पर दीया जला रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी.
दोनों पक्षों के लोग हुए घायल
मारपीट की घटना में एक पक्ष से राजीव चौधरी, संतोष चौधरी, मनीष कुमार और सीता देवी घायल हुए. वहीं, दूसरे पक्ष से शिवनाथ चौधरी और राजू चौधरी घायल हुए. सभी को इलाज के लिए सीएचसी महनार ले जाया गया. गंभीर चोट लगने के कारण शिवनाथ चौधरी को सदर अस्पताल रेफर किया गया.
दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी
घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से महनार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. अपर थानाध्यक्ष अखिलेश्वर पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए