हाजीपुर में राजेंद्र चौक से हॉस्पिटल रोड तक अतिक्रमण की मार, राहगीरों को हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमण सड़क

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hajipur Traffic: जिला प्रशासन के अभियान के बावजूद शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण की समस्या जस की तस बनी हुई है। फुटकर दुकानों के हटने के बाद भी सड़क किनारे रखे सामानों से सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे जाम की समस्या बढ़ रही है।

विज्ञापन

Hajipur Traffic: जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाए जाने के बावजूद शहर के कई प्रमुख मार्गों पर स्थिति में अपेक्षित बदलाव नहीं दिख रहा है. त्योहारों के दौरान सड़क किनारे लगी कई फुटकर दुकानें अब बंद हो गयी हैं, लेकिन दुकानों के लिए सड़क किनारे रखी गयी चौकी, टेबल और तिरपाल अब भी कई जगहों पर मौजूद हैं. इससे सड़क की चौड़ाई कम हो गयी है और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

सड़कें संकरी होने से बढ़ रही जाम की समस्या

शहर के बाजारों में दिन चढ़ने के साथ लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है. ऐसे में सड़क किनारे सामान और दुकान से जुड़ा सामान रखे होने के कारण वाहनों के निकलने के लिए कम जगह बचती है. कई स्थानों पर इससे यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है, लेकिन कार्रवाई के बाद कुछ दिनों में दोबारा सड़क किनारे कब्जा हो जाता है. लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की है.

राजेंद्र चौक से हॉस्पिटल रोड तक परेशानी

राजेंद्र चौक, कचहरी रोड, स्टेशन रोड, गांधी चौक और हॉस्पिटल रोड सहित शहर के कई व्यस्त मार्गों पर सड़क किनारे अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, राजेंद्र चौक के आसपास रक्षाबंधन के समय से लगी कई अस्थायी दुकानें बाद में बंद हो गयीं, लेकिन दुकान लगाने के लिए इस्तेमाल की गयी चौकी और अन्य सामान अब भी कई जगहों पर सड़क किनारे पड़े हैं.

इससे पैदल चलने वाले लोगों को भी सड़क पर उतरकर चलना पड़ता है. व्यस्त समय में वाहनों की संख्या बढ़ने पर स्थिति और मुश्किल हो जाती है.

स्थायी कार्रवाई की मांग

बाजार पहुंचे लोगों का कहना है कि फुटपाथ और सड़क के किनारे का हिस्सा खाली रहने से पैदल यात्रियों और वाहनों दोनों को सुविधा होगी. लोगों ने जिला प्रशासन से नियमित निगरानी के साथ अतिक्रमण हटाने और दोबारा कब्जा करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान अस्थायी दुकानों को लेकर बढ़ने वाला दबाव कम होने के बाद अब शहर की सड़कों को पूरी तरह खाली कराया जाना जरूरी है, ताकि यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन