वैशाली में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान शुरू, 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
कार्यक्रम मे शामिल
वैशाली जिले में 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान का शुभारंभ किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है. यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा और इसमें जनभागीदारी को विशेष महत्व दिया जाएगा.
Lohia Swachh Bihar Abhiyan: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत वैशाली जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ किया गया. पुष्करणी सभागार में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान की शुरुआत की. इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत-विकसित भारत’ रखी गई है. अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा.
इस अवसर पर डीएम वर्षा सिंह ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति के दैनिक व्यवहार और जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है. स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों, संस्थाओं और आम लोगों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है.
पांच प्रमुख स्तंभों पर होगा काम
अभियान के तहत स्वच्छ सार्वजनिक स्थान, स्वच्छ पाठशाला, सफाईमित्र सुरक्षा एवं सम्मान, जनभागीदारी और स्वच्छता से समृद्धि सहित पांच प्रमुख स्तंभों पर काम किया जाएगा. इसके तहत सामूहिक श्रमदान, विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, गंदगी वाले स्थानों की सफाई, कचरा पृथक्करण, स्वास्थ्य जांच और सफाईमित्रों को सुरक्षा उपकरण एवं सम्मान देने जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.
स्वच्छता और नशामुक्ति की दिलाई शपथ
कार्यक्रम के दौरान डीएम ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों, कर्मियों और जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता एवं नशामुक्ति की शपथ दिलाई. उन्होंने ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ की भावना के साथ अधिक से अधिक लोगों से अभियान में शामिल होने की अपील की.
कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता, डीडीसी, निदेशक डीआरडीए सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी और स्वच्छाग्रही मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए