हाजीपुर में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, 40 को बैट्रीचालित ट्राईसाइकिल

Updated:
विज्ञापन

बैटरी चलित ट्राई साइकिल का वितरण करते डीएम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुष्करणी सभागार में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण बांटे गए. 40 को बैट्रीचलित ट्राईसाइकिल, 13 को टीएलएम किट, चार को श्रवण यंत्र और तीन को स्मार्टफोन मिले. जिला प्रशासन ने आत्मनिर्भरता का संदेश दिया.

विज्ञापन

Divyangjan Sashaktikaran: मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना ‘सम्बल’ के तहत पुष्करणी सभागार में दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरण एवं प्रोत्साहन सहायता का वितरण किया गया. जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने लाभुकों को स्वयं उपकरण प्रदान किए.

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान 40 दिव्यांगजनों को बैट्रीचालित ट्राईसाइकिल दी गई. जिला पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर ट्राईसाइकिलों को रवाना किया. वहीं, मानसिक दिव्यांगता से ग्रसित 13 छात्र-छात्राओं को टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) किट प्रदान की गई. इसके अलावा चार दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र और तीन दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराया गया.

इन सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को आवागमन, शिक्षा, संचार और दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी. कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना और निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत एक-एक लाभुक को एक लाख रुपये की सावधि जमा राशि का डमी चेक भी प्रदान किया गया.

साहस और आत्मबल से आगे बढ़ने का संदेश

जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है. साहस, आत्मबल और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ सकता है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र दिव्यांगजनों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है, ताकि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन