Kalki 2 में दीपिका की छुट्टी और आलिया की एंट्री? जानिए कितना सच, कितना झूठ

Updated:
विज्ञापन

आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kalki 2: क्या ‘कल्कि 2’ से दीपिका पादुकोण की छुट्टी हो गई है? क्या आलिया भट्ट फिल्म में एंट्री करने वाली हैं? जानिए कास्टिंग को लेकर चल रही चर्चाओं की पूरी डिटेल.

विज्ञापन

Kalki 2: प्रभास की ‘कल्कि 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर दो बड़ी खबरें चर्चा में हैं. पहली, क्या दीपिका पादुकोण इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी? और दूसरी, क्या आलिया भट्ट इस मेगा प्रोजेक्ट में एंट्री करने वाली हैं? इन खबरों ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है. रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट का नाम फिल्म से जुड़ रहा है, लेकिन कहा जा रहा है कि अगर उनकी एंट्री होती भी है, तो वह दीपिका पादुकोण के किरदार को रिप्लेस नहीं करेंगी. बल्कि उनके लिए एक अलग और अहम रोल तैयार किया जा सकता है.

विज्ञापन

क्या सच में ‘कल्कि 2’ से बाहर हो गई हैं दीपिका पादुकोण?

‘कल्कि 2898 एडी’ में दीपिका पादुकोण ने सुमति का अहम किरदार निभाया था. India Today की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने ‘कल्कि 2’ के लिए करीब 20 दिनों की शूटिंग भी कर ली थी. हालांकि, अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वह फिल्म का हिस्सा नहीं रहेंगी. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पहली फिल्म की सफलता के बाद दीपिका ने अपनी फीस बढ़ा दी थी.

इसके अलावा, उन्होंने शूटिंग से जुड़ी कुछ नई शर्तें भी रखी थीं, जिनमें दिन में 8 घंटे काम करने की बात शामिल थी. कहा जा रहा है कि इन मुद्दों पर सहमति नहीं बनने के कारण मेकर्स और एक्ट्रेस ने अलग होने का फैसला किया. हालांकि, इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

क्या ‘कल्कि 2’ में होगी आलिया भट्ट की एंट्री?

दीपिका पादुकोण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आलिया भट्ट का नाम भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शुरुआत में कहा जा रहा था कि आलिया, दीपिका के किरदार सुमति को निभा सकती हैं. हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा नहीं है. बताया जा रहा है कि आलिया को फिल्म में एक बिल्कुल नया और अहम किरदार ऑफर किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह देवी वैष्णो देवी के रोल में नजर आ सकती हैं, जो कहानी में सुमति और उसके बच्चे की रक्षा करती दिखाई देंगी.

सुमति के रोल में कौन नजर आ सकता है?

अब फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर दीपिका फिल्म का हिस्सा नहीं रहती हैं, तो ‘कल्कि 2’ में सुमति का किरदार कौन निभाएगा. फिल्म की कहानी में इस रोल की काफी अहम भूमिका है, इसलिए मेकर्स इसके लिए किसी बड़े चेहरे की तलाश में हैं. सोशल मीडिया पर कई फैंस साउथ स्टार साई पल्लवी का नाम ले रहे हैं और मान रहे हैं कि वह इस किरदार में फिट बैठ सकती हैं. हालांकि, अभी तक किसी भी एक्ट्रेस के नाम का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है. ऐसे में फैंस को मेकर्स के अगले अपडेट का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: Maa Inti Bangaram: रिलीज से पहले ही समांथा रुथ प्रभु की फिल्म की हुई चांदी, बिना एक भी टिकट बिके मेकर्स ने वसूल लिया पूरा बजट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola