15 केंद्रों पर लगा शिविर, प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
15 केंद्रों पर लगा शिविर, प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन

सहयोग एवं जनकल्याण शिविरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का समाधान किया गया एवं पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया.

विज्ञापन

सहयोग शिविरों में जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

17 व 18 जून को प्रखंड मुख्यालयों में फिर लगेंगे जनकल्याण शिविर

सहरसा. जिले के विभिन्न प्रखंडों में मंगलवार को आयोजित सहयोग एवं जनकल्याण शिविरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का समाधान किया गया एवं पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया. जिला प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कुल 15 चिह्नित स्थलों पर शिविर आयोजित किया गया. शिविरों में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी एवं पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार प्रमाण-पत्र एवं अन्य लाभ उपलब्ध कराया गया. इस दौरान जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहरा प्रखंड के पंचायत सरकार भवन, पड़री एव सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के खजुरी पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न विभागों के काउंटरों का जायजा लिया एवं लाभुकों के बीच आवेदन निष्पादन से संबंधित प्रमाण-पत्रों का वितरण किया.

पडरी शिविर में 28 एवं खजुरी शिविर में 74 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जो प्राप्त आवेदनों के लगभग शत-प्रतिशत के बराबर है. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन आम जनता की समस्याओं के प्रभावी समाधान एवं प्रत्येक पात्र लाभुक तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित आम जनता से संवाद कार्यक्रम का भी लाभ उठाएं. अब बुधवार एवं गुरुवार को भी जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में जनकल्याण शिविर आयोजित किये जायेंगे, जहां विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों को प्रदान किया जायेगा.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन