जानकी एक्सप्रेस में फिर जुड़ेगा एसी कोच, सावन में एलएचबी रैक से चलेगी ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन
फोटो - जानकी एक्सप्रेस | Prabhat Khabar Network

फोटो- जानकी एक्सप्रेस | Prabhat Khabar Network

खुशखबरी! जानकी एक्सप्रेस में फिर से एसी इकोनॉमी कोच की सुविधा मिलने वाली है. साथ ही, सावन माह से यह ट्रेन आधुनिक एलएचबी रैक से चलेगी, जो यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव देगी.

विज्ञापन

Janaki Express Update: सहरसा होकर प्रतिदिन चलने वाली 15284/15283 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस जल्द ही नई सुविधाओं के साथ संचालित होगी. समस्तीपुर रेल मंडल ने ट्रेन में एसी कोच की पुनर्बहाली और एलएचबी रैक से परिचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. रेलवे का मानना है कि इस बदलाव से यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा.

डीआरयूसीसी बैठक के बाद शुरू हुई प्रक्रिया

जानकारी के अनुसार पिछले महीने आयोजित डीआरयूसीसी बैठक में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ज्योति प्रकाश मिश्रा ने सीनियर डीओएम के साथ चर्चा कर जानकी एक्सप्रेस में एसी कोच जोड़ने का निर्देश दिया था. इसके बाद रेलवे ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है.

फिर मिलेगी एसी इकोनॉमी कोच की सुविधा

वर्तमान में जानकी एक्सप्रेस में छह स्लीपर कोच संचालित हो रहे हैं. पहले इस ट्रेन में एसी कोच भी उपलब्ध था, लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया था. अब यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन में पुनः एसी इकोनॉमी कोच जोड़ने की तैयारी की जा रही है.

एलएचबी रैक से बढ़ेगी सुरक्षा और आराम

रेलवे अधिकारियों के अनुसार सावन माह में ही जानकी एक्सप्रेस को एलएचबी रैक में परिवर्तित करने की योजना है. एलएचबी कोच पारंपरिक कोच की तुलना में अधिक सुरक्षित, आधुनिक और आरामदायक माने जाते हैं. इनसे यात्रा के दौरान झटके कम लगते हैं तथा दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षा भी बेहतर रहती है.

4 अगस्त को 90 मिनट विलंब से चलेगी लहेरियासराय-सहरसा पैसेंजर

रेलवे ने बताया कि 4 अगस्त को दरभंगा-जयनगर रेलखंड के कक्कड़घाटी यार्ड में फुट ओवरब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग कार्य के लिए लगभग चार घंटे का मेगा पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इसके कारण 63377 लहेरियासराय-सहरसा पैसेंजर अपने निर्धारित समय से 90 मिनट विलंब से लहेरियासराय स्टेशन से खुलेगी.

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

Janaki Express Update: रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 4 अगस्त को यात्रा करने से पहले संशोधित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और उसी के अनुसार स्टेशन पहुंचें. रेलवे का कहना है कि गर्डर लॉन्चिंग कार्य पूरा होने के बाद रेल परिचालन सामान्य हो जायेगा.


विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन