सहरसा: सिमरी बख्तियारपुर में 18-19 सितंबर को बाबा गणिनाथ गोविंद का पूजनोत्सव, शुभम भास्कर और श्रद्धा झा बांधेंगे समां

Updated:
विज्ञापन

फोटो - पूजनोत्सव की तैयारियों का जायजा लेते आयोजक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमरी बख्तियारपुर में 18 और 19 सितंबर को बाबा गणिनाथ गोविंद का द्वितीय पूजनोत्सव मनाया जाएगा. इस बार भक्ति संगीत के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी. दो दिवसीय कार्यक्रम में गायक शुभम भास्कर और गायिका श्रद्धा झा अपनी प्रस्तुति देंगे.

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर. बाबा गणिनाथ गोविंद के द्वितीय पूजनोत्सव को लेकर सिमरी बख्तियारपुर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गयी हैं. नगर परिषद क्षेत्र के कानू टोला स्थित राजदेवी भवन में 18 और 19 सितंबर को दो दिवसीय पूजनोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इस बार धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी. पूजनोत्सव में प्रसिद्ध गायक शुभम भास्कर, विक्रम बिहारी और गायिका श्रद्धा झा अपनी प्रस्तुति देंगी. कलाकारों के कार्यक्रम को लेकर समाजबंधुओं और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए गणिनाथ सेवक परिवार के सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हैं.

विज्ञापन

पंडाल से लेकर श्रद्धालुओं की व्यवस्था तक, तैयारियां अंतिम दौर में

राजदेवी भवन परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. इसके अलावा श्रद्धालुओं के बैठने, भोजन, महाप्रसाद और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

बुधवार को आयोजकों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और तैयारियों की समीक्षा की. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

18 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

पूजनोत्सव की शुरुआत 18 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ होगी. शोभायात्रा के बाद मुख्य अतिथियों का स्वागत किया जायेगा. इसी दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जायेगा.

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें शुभम भास्कर, विक्रम बिहारी और श्रद्धा झा भक्ति एवं सांस्कृतिक गीत-संगीत की प्रस्तुति देंगे. कलाकारों की प्रस्तुति को लेकर आयोजन समिति की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है.

19 सितंबर को विधि-विधान से होगी बाबा की पूजा

पूजनोत्सव के दूसरे दिन 19 सितंबर को बाबा गणिनाथ गोविंद की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जायेगी. पूजा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद और भंडारे का आयोजन किया जायेगा. आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है.

घर-घर पहुंच रहा निमंत्रण, युवा और मातृशक्ति भी सक्रिय

पूजनोत्सव को सफल बनाने के लिए आयोजक क्षेत्र का भ्रमण कर गणिनाथ सेवकों और समाजबंधुओं को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं. आयोजन की तैयारियों में युवा वर्ग के साथ मातृशक्ति भी सक्रिय भूमिका निभा रही है. आयोजकों का कहना है कि पूजनोत्सव में अधिक से अधिक समाजबंधुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है. आयोजन स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.

भक्ति के साथ संस्कृति का दिखेगा संगम

इस बार पूजनोत्सव में धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी विशेष स्थान दिया गया है. शोभायात्रा, प्रतिभावान बच्चों का सम्मान, पूजा-अर्चना, भंडारा और कलाकारों की प्रस्तुति दो दिवसीय कार्यक्रम को विविध रंग देगा. आयोजकों ने समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में राजदेवी भवन पहुंचकर बाबा गणिनाथ गोविंद के पूजनोत्सव में शामिल होने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन