मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष : निरंजन कुमार
Edited by Dipankar Shriwastaw
Updated:
विज्ञापन
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष स्टेडियम परिसर के बाहर शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
प्रोन्नति, स्थानांतरण व लंबित वेतन को लेकर शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन
सहरसा. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष स्टेडियम परिसर के बाहर शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष सह राज्य सचिव निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नियोजित, विशिष्ट एवं विद्यालय अध्यापकों ने भाग लेकर सरकार एवं शिक्षा विभाग के खिलाफ विरोध जताया. धरना को संबोधित करते निरंजन कुमार ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को नियमावली में प्रावधान होने के बावजूद वर्षों से प्रोन्नति, कालबद्ध वेतन उन्नयन एवं ऐच्छिक स्थानांतरण का लाभ नहीं मिल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय उदासीनता एवं मनमानी के कारण शिक्षक आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिले सहित राज्य के कई शिक्षकों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है.प्रत्येक माह की पहली तारीख को वेतन सुनिश्चित करने की भी उठायी मांग
संघ ने मांग की कि बिहार पंचायत, नगर निकाय शिक्षक नियोजन नियमावली 2006 एवं संशोधित नियमावली 2012 व 2020 के प्रावधानों के तहत शिक्षकों को समयबद्ध प्रोन्नति, स्नातक ग्रेड का लाभ सहित मध्य विद्यालय प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति दी जाय. साथ ही महिला एवं दिव्यांग शिक्षकों के लिए अंतर जिला ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पुरुष शिक्षकों के लिए पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाय. संघ नेताओं ने नियोजित, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापकों को पूर्ण वेतनमान, पुरानी पेंशन योजना, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, ईपीएफ लाभ, लंबित एरियर भुगतान तथा प्रत्येक माह की पहली तारीख को वेतन सुनिश्चित करने की मांग भी उठायी. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के लिए शिक्षकों की समस्याओं का समाधान आवश्यक है.समस्याओं के शीघ्र समाधान नहीं होने पर विस घेराव की चेतावनी
निरंजन कुमार एवं प्रधान सचिव संजय कुमार ने चेतावनी दी कि शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आगामी मानसून सत्र के दौरान बिहार विधानसभा का घेराव किया जायेगा. उन्होंने कहा कि मांगों की पूर्ति तक संघ का आंदोलन जारी रहेगा. धरना को जिला सचिव अमीन अकबर, सूर्यनारायण कुमार, बिनोद कुमार, अजय प्रेम, बौना रजक, उमर फारूक ,अब्दुल क्यूम परवाना, अमरेंद्र कुमार, पांडव नारायण पंडित, अरविंद आरोही, सुधीर कुमार, मो गुलाम रब्बानी, मो कलीमुद्दीन, सरफराज आलम, सकल देव चौपाल, सुभाष कुमार, मो महमूद आलम, लता माधव, राजेश कुमार, गीता कुमारी, कुमारी अंजू, सुशीला देवी, नसीम अख्तर, मनोज कुमार राय, मो शकील अहम, मो अजहर हुसैन आराधना कुमारी रतन साह सहित अन्य ने भी संबोधित किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










