नामकुम में गोवंशीय पशुओं से लदे 2 वाहन जब्त, 4 गिरफ्तार, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

जब्त किये गये गोवंशीय पशु

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नामकुम में बजरंग दल की गुप्त सूचना पर पुलिस ने गोवंश तस्करी का बड़ा खुलासा किया है. दो वाहनों से 15 पशु बरामद हुए, जिनमें से दो की मौत हो गई. मामले में चार लोग गिरफ्तार हुए हैं.

विज्ञापन

राजेश वर्मा, नामकुम

विज्ञापन

नामकुम: गोवंशीय पशुओं की कथित तस्करी की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और नामकुम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को गोवंशीय पशुओं से लदे दो वाहनों को जब्त किया गया. दोनों वाहनों से कुल 15 गोवंशीय पशु बरामद हुए. पुलिस के अनुसार, वाहनों में पशुओं को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था, जिससे दो पशुओं की मौत हो गई. मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार आरोपितों में वाहन चालक उमेश यादव और सुमन कुमार तथा कथित तस्कर संजय कुमार और अरशद कुरैशी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, अरशद कुरैशी कांटाटोली का रहने वाला है, जबकि अन्य तीनों पंडरा स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी के निवासी हैं.

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली थी पहले सूचना

जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि तमाड़ से गोवंशीय पशुओं को वाहनों में लादकर रांची लाया जा रहा है. सूचना के आधार पर नामकुम पुलिस के सहयोग से जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान नामकुम बाजार में जेएच-01जीएस-7116 और जेएच-01एफपी-7181 नंबर के दो वाहनों को रोककर जांच की गई. जांच में दोनों वाहनों से गोवंशीय पशु बरामद हुए.

10 वाहनों की थी सूचना, दो पकड़े गए, एक फरार

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन्हें तमाड़ से करीब 10 वाहनों में गोवंशीय पशुओं की तस्करी की सूचना मिली थी. शुरुआती चरण में निकले तीन वाहनों में से दो को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि एक वाहन दूसरे रास्ते से फरार हो गया. इसके बाद कार्रवाई की सूचना मिलने पर अन्य वाहनों में पशुओं की लोडिंग नहीं की गई.

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी

नामकुम थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रामनारायण सिंह ने बताया कि दो वाहनों से 15 गोवंशीय पशु जब्त किए गए हैं. मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. आरोपितों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें...

गर्भ में ही जेनेटिक बीमारियों की होगी पहचान, RIMS की बड़ी उपलब्धि, अगले एक साल तक जांच फ्री

धनबाद: असर्फी हॉस्पिटल पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 3.27 करोड़ जुर्माना, अवैध निर्माण हटाने का आदेश


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola