MMDR संशोधन पर सरकार 'आर-पार' के मूड में: JMM की चेतावनी- 'झारखंड से बाहर नहीं जाने देंगे खनिज का एक ढेला'

Updated:
विज्ञापन

कांके प्रखंड में प्रदर्शन करते झामुमो कार्यकर्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (MMDR) संशोधन अधिनियम 2026 के खिलाफ झारखंड में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने इसके विरोध में चरणबद्ध आंदोलन का आगाज कर दिया है. राज्य सरकार कानूनी मोर्चा भी खोल दिया है और जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगी.

विज्ञापन

रांची से नवीन शर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन

रांची : केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (MMDR) संशोधन अधिनियम 2026 के खिलाफ झारखंड में राजनीतिक घमासान पूरी तरह तेज हो गया है. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने इसके विरोध में प्रखंड स्तर पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर चरणबद्ध आंदोलन का आगाज कर दिया है. जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने स्पष्ट कहा कि अगर केंद्र सरकार ने झारखंड की आपत्तियों को खारिज किया, तो आंदोलन को जिला स्तर और लोकभवन घेराव तक ले जाया जाएगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में स्थिति ऐसी बनेगी कि राज्य से खनिज का एक ढेला भी बाहर नहीं जाने दिया जाएगा. साथ ही आने वाले दिनों में आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा.

झामुमो और कांग्रेस दोनों कर रहे विशेष सत्र की मांग

MMDR बिल को लेकर कांग्रेस और झामुमो दोनों दलों ने राज्य सरकार से मांग की है कि वे विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए. केंद्र सरकार को औपचारिक रूप से अपना विरोध दर्ज कराने के साथ साथ इससे होने वाले नुकसान को पत्र के माध्यम से बताएं.

ये भी पढ़ें: CCL कर्मियों के लिए प्रमोशन का सुनहरा मौका : लेखा लिपिक ग्रेड-II के 35 पदों पर भर्ती, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन

सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी सरकार

सड़क पर उतरने के साथ-साथ राज्य सरकार ने कानूनी मोर्चा भी खोल दिया है. केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज विधेयक पर राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई है. उनके अनुसार, इस नए नियम से झारखंड को लगभग 14 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का सीधा घाटा झेलना पड़ेगा. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि झारखंड सरकार केंद्र के इस कानून के खिलाफ जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगी. सरकार का स्पष्ट मानना है कि केंद्र को इस विवादित बिल को वापस लेना ही पड़ेगा.

कांग्रेस भी मैदान में, लोकभवन घेराव की तैयारी

झामुमो के सहयोगी दल कांग्रेस भी इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाए हुए है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर ने बताया कि पार्टी राज्य के सभी 24 जिलों और प्रखंड स्तर पर प्रदर्शन कर चुकी है. इस महीने कांग्रेस लोकभवन घेराव की योजना बना रही है. आने वाले दिनों में JMM और कांग्रेस मिलकर इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ संयुक्त और बड़ा आंदोलन खड़ा करने की रणनीति बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री विमला प्रधान के आवास पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola