रांची के तमाड़ में विकास को मुंह चिढ़ाती तस्वीर: 7 टोलों में आजादी के बाद से नहीं जला बल्ब, ग्रामीणों ने मानवाधिकार संगठन से लगाई गुहार
बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network
तमाड़ प्रखंड के पारमडीह और मानकीडीह पंचायत के सात टोलों में आजादी के बाद से अब तक बिजली नहीं पहुंची है. बिजली की कमी से बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों ने अधिकारियों से समाधान की मांग की है.
तमाड़: प्रखंड के पारमडीह और मानकीडीह पंचायत के सात टोलों में आजादी के बाद से अब तक बिजली नहीं पहुंचने का मामला सामने आया है. शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के रांची जिला प्रभारी विकेश्वर महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग को लेकर अधिकारियों से पहल की.
बिजली नहीं पहुंचने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
ग्रामीणों के अनुसार डाअजोबला, सलगाडीह (एदेलबेड़ा), चिमटीउली, कोटामाटी, चोपोलर और लोवाडीह समेत सात टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं है. बिजली नहीं रहने के कारण सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हो रही है. शाम होने के बाद पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता है. वहीं रात में घरेलू कामकाज करने में भी ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.
ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री विमला प्रधान पंचतत्व में विलीन: भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी ध्वज ओढ़ाकर दी गई अंतिम विदाई
अंधेरा रहने से जंगली जानवरों का खतरा
ग्रामीणों ने बताया कि टोलों में रात के समय अंधेरा रहने से जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है. बिजली जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है. समस्या को लेकर ग्रामीण रांची पहुंचे और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राज्य प्रभारी राजेश कुमार सिंह को पत्र सौंपा. इसके बाद बिजली विभाग के जीएम से भी मामले को लेकर वार्ता की गयी. अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द बिजली आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया. मौके पर करम सिंह पाहन, जावरा मुंडा, आचु मुंडा, पीताय मुंडा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए