पूर्व मंत्री विमला प्रधान पंचतत्व में विलीन: भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी ध्वज ओढ़ाकर दी गई अंतिम विदाई

Updated:
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री विमला प्रधान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा नेता. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा नेत्री और पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उनके निधन पर पार्टी प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहाँ वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें भावुक विदाई दी.

विज्ञापन

रांची: पूर्व मंत्री और भाजपा नेत्री विमला प्रधान के निधन के बाद शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. उनका पार्थिव शरीर प्रदेश कार्यालय लाया गया, जहां प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें अंतिम विदाई दी.

विज्ञापन

पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि विमला प्रधान का निधन पार्टी, आदिवासी समाज और पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. आदित्य साहू ने कहा कि विमला प्रधान सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व की धनी थीं. विधायक और मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनायी. संगठन के काम में भी वे हमेशा सक्रिय रहती थीं. पार्टी के प्रति उनका समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय व्यवहार हमेशा याद किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री विमला प्रधान के आवास पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

आदिवासी समाज की प्रमुख नेत्री

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी विमला प्रधान को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि विमला प्रधान आदिवासी समाज की प्रमुख नेत्री थीं और उन्होंने हमेशा संगठन के कार्यों को प्राथमिकता दी. उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित जननेता को खो दिया है. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, नीलकंठ सिंह मुंडा, समीर उरांव, सुदर्शन भगत, नीरा यादव, आरती कुजूर समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: 8.86 एकड़ जमीन मनी लॉन्ड्रिंग केस: राजकुमार पाहन समेत 16 पर आरोप तय, CM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर तक कोर्ट में पेश होने का निर्देश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola