रांची यूनिवर्सिटी की कुलपति ने किया ‘बेसिक स्टैटिस्टिक्स’ का विमोचन, विद्यार्थियों को मिलेगा अध्ययन में लाभ
रांची यूनिवर्सिटी की कुलपति ने किया ‘बेसिक स्टैटिस्टिक्स’ का विमोचन / Prabhat Khabar Network
रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आइएलएस) में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मो जाकिर की पुस्तक 'बेसिक स्टैटिस्टिक्स' का सफलतापूर्वक विमोचन किया गया. कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने पुस्तक का अनावरण करते हुए इसे छात्रों और शोधार्थियों के लिए एक व्यावहारिक और मूल्यवान संसाधन बताया.
रांची: रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आइएलएस) में शनिवार को असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मो जाकिर की पुस्तक ‘बेसिक स्टैटिस्टिक्स’ का विमोचन किया गया. विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने पुस्तक का विमोचन किया.
विद्यार्थियों के साथ शोधार्थियों के लिए भी व्यावहारिक और उपयोगी पुस्तक
इस अवसर पर कुलपति ने पुस्तक के लेखक डॉ मो जाकिर के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि ‘बेसिक स्टैटिस्टिक्स’ यूजी, पीजी और एमबीए व बीबीए के विद्यार्थियों के साथ शोधार्थियों के लिए भी व्यावहारिक और उपयोगी पुस्तक साबित होगी. कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के आइटी निदेशक डॉ पुरुषोत्तम कुमार सहित कई वरिष्ठ संकाय सदस्य और विद्यार्थी मौजूद थे. उपस्थित लोगों ने पुस्तक के प्रकाशन पर लेखक को शुभकामनाएं दीं.
ये भी पढ़ें: RU में 2026-27 से बदलेगा डिग्री का स्वरूप, अब जनरल डिग्री जगह मिलेगी स्पेशलाइजेशन के आधार पर डिग्री
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए