रांची: महामृत्युंजय शिव मंदिर में गणपति बप्पा को दी भावभीनी विदाई, जयकारों के साथ हुआ विसर्जन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के महामृत्युंजय शिव मंदिर में गणपति बप्पा का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ. श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए प्रतिमा को विदाई दी.

विज्ञापन

रांची: महामृत्युंजय शिव मंदिर गणेश पूजा समिति की ओर से इंद्रपुरी रोड नंबर एक स्थित महामृत्युंजय शिव मंदिर की श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया. विसर्जन से पहले पुजारी राज किशोर मिश्रा और जय कृष्णा मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना करायी. पूजा के बाद समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया. इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला. लोगों ने गणपति बप्पा के जयकारे के साथ भगवान गणेश को विदाई दी.

विज्ञापन

गणपति बप्पा के जयकारे के साथ भगवान गणेश को विदाई

कार्यक्रम में महामृत्युंजय शिव मंदिर गणेश पूजा समिति के आयोजक राजकुमार तिवारी (पप्पू), राज किशोर मिश्रा, जय कृष्णा मिश्रा, राष्ट्रीय सैनिक संस्था (युवा कमांड) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ पुटू, जय कृष्ण मोहन मिश्रा, आशुतोष सिन्हा, अमृत कुमार सिन्हा, छोटू ठाकुर, आकाश ठाकुर, संतोष कर्मकार, रेणु तिवारी, अर्चना विश्वकर्मा, रूबी देवी, मीरा देवी, सुचित्रा देवी, माही कुमारी और रूपम देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola