रांची: अब 7 दिन खुलेगा कैरेट्स एंड क्राउन्स का शोरूम, लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी के साथ सॉलिटेयर और लाइटवेट कलेक्शन उपलब्ध
ग्राहकों की सुविधा के लिए, कैरेट्स एंड क्राउन्स ने अपने शोरूम को सप्ताह के सातों दिन खोलने का फैसला किया है। अब आप किसी भी दिन आकर लैब-ग्रोन डायमंड्स, सॉलिटेयर और लाइटवेट आभूषणों का शानदार कलेक्शन देख सकते हैं।
रांची: ग्राहकों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए कैरेट्स एंड क्राउन्स ने अपने शोरूम को सप्ताह के सातों दिन खोलने की घोषणा की है. कंपनी के अनुसार, शोरूम में प्रयोगशाला में तैयार हीरों के आभूषणों का बड़ा कलेक्शन उपलब्ध है.
सुविधा के अनुसार खरीदारी
कैरेट्स एंड क्राउन्स के राहुल अग्रवाल ने बताया कि अब ग्राहक सोमवार से रविवार तक किसी भी दिन शोरूम पहुंचकर हीरे के आभूषणों की नवीनतम श्रृंखला देख और खरीद सकेंगे. उन्होंने कहा कि सातों दिन शोरूम खुला रखने से ग्राहकों को अपनी सुविधा के अनुसार खरीदारी करने का अवसर मिलेगा.
ये भी पढ़ें: रांची: महामृत्युंजय शिव मंदिर में गणपति बप्पा को दी भावभीनी विदाई, जयकारों के साथ हुआ विसर्जन
अलग-अलग डिजाइन उपलब्ध
थड़पखना स्थित बाबा हाइट्स के शोरूम में रोजमर्रा के उपयोग वाले आभूषणों के साथ सॉलिटेयर डायमंड्स की भी रेंज उपलब्ध है. इसके अलावा लाइट वेट रिंग, सगाई की अंगूठी, कान की बालियां, कंगन और आधुनिक डिजाइन के विभिन्न आभूषण भी यहां मिलेंगे. शोरूम प्रबंधन के अनुसार, ग्राहकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए आभूषणों के अलग-अलग डिजाइन उपलब्ध कराये गये हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए