लोहरदगा की बेटी नीता लकड़ा India International Water Week में करेंगी झारखंड का प्रतिनिधित्व

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड की जल सहिया नीता लकड़ा 23 सितंबर को नई दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक में जल प्रबंधन और संरक्षण के अपने जमीनी अनुभव साझा करेंगी. यह कार्यक्रम जलवायु अनुकूल जल प्रबंधन थीम पर केंद्रित है.

विज्ञापन

India International Water Week. भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली के भारत मंडपम में 22 से 26 सितंबर तक इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक-2026 का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘जलवायु अनुकूल जल प्रबंधन’ रखी गई है.

विज्ञापन

अपने प्रयासों और अनुभवों को करेंगी साझा

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस मंच पर झारखंड की ओर से लोहरदगा जिले के सेरेंगहातू गांव की जल सहिया नीता लकड़ा प्रतिनिधित्व करेंगी. वह 23 सितंबर को आयोजित सत्र में जल प्रबंधन और जल संरक्षण के क्षेत्र में गांव में किए गए अपने प्रयासों और अनुभवों को साझा करेंगी.

जल संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक

स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के माध्यम से जल सहिया ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता, जल संरक्षण और ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन को लेकर काम कर रही हैं. इसी क्रम में नीता लकड़ा ने अपने गांव में जल संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने और उन्हें इससे जोड़ने में योगदान दिया है.

ये भी पढ़ें: रांची: जल जीवन मिशन की योजनाओं की अब थर्ड पार्टी करेगी जांच, 34 हजार निर्माणाधीन स्कीमों की होगी क्वालिटी टेस्टिंग,

राष्ट्रीय मंच पर साझा करेंगी जमीनी अनुभव

23 सितंबर को होने वाले सत्र में नीता लकड़ा ग्रामीण स्तर पर जल संरक्षण के लिए किए गए अपने प्रयासों और उससे जुड़े अनुभवों को साझा करेंगी. उनके साथ लोहरदगा के जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, परवेज आलम और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की अभियान निदेशक रंजीता हेंब्रम भी मौजूद रहेंगी. राष्ट्रीय मंच पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने जा रहीं नीता लकड़ा को विभागीय सचिव अबु इमरान ने शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि नीता लकड़ा ग्रामीण स्तर पर जल संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयासों और अनुभवों को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी तरीके से साझा करेंगी.

ये भी पढ़ें: केंद्र के खिलाफ सड़कों पर JMM: लोहरदगा के 6 प्रखंडों में धरना, जिलाध्यक्ष की चेतावनी- कानून वापस लो वरना तेज होगा आंदोलन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola