करम पर्व की पूर्व संध्या पर सजा रांची वीमेंस कॉलेज, छात्राओं ने लोकगीत और नृत्य से दिखाया झारखंडी रंग

Updated:
विज्ञापन

करम गीत और नृत्य से गूंजा रांची वीमेंस कॉलेज परिसर / Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची वीमेंस कॉलेज में करम पर्व की पूर्व संध्या पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. पारंपरिक गीतों और नृत्यों के माध्यम से झारखंड की लोक संस्कृति को मंच पर जीवंत किया गया.

विज्ञापन

रांची: रांची वीमेंस कॉलेज में शनिवार को करम पर्व की पूर्व संध्या पर छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली. छात्राओं ने पारंपरिक करम गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रकृति, भाई-बहन के प्रेम और झारखंडी लोक परंपराओं को मंच पर प्रस्तुत किया.

विज्ञापन

आर्ट्स ब्लॉक परिसर में उत्सव के रंग

पारंपरिक परिधान में सजी छात्राओं की प्रस्तुतियों से आर्ट्स ब्लॉक परिसर उत्सव के रंग में रंग गया. कार्यक्रम की शुरुआत कुड़माली विभाग की छात्राओं के स्वागत नृत्य से हुई. इसके बाद मुंडारी, नागपुरी, कुड़ुख, पंचपरगनिया, खोरठा और समाजशास्त्र विभाग की छात्राओं ने अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखंड की विभिन्न लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया. करम गीत और पारंपरिक नृत्य ने कार्यक्रम को खास बना दिया.

ये भी पढ़ें: रांची यूनिवर्सिटी की कुलपति ने किया ‘बेसिक स्टैटिस्टिक्स’ का विमोचन, विद्यार्थियों को मिलेगा अध्ययन में लाभ

संस्कृति से जोड़ना कार्यक्रम का उद्देश्य

कॉलेज की प्राचार्या डॉ विनिता सिंह ने कहा कि झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, प्रकृति और परंपराओं से विद्यार्थियों को जोड़ना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. साथ ही करम पर्व की सांस्कृतिक महत्ता से छात्राओं को परिचित कराने का प्रयास किया गया. कार्यक्रम का संचालन डॉ शैलजा बाला ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ किरण कुमारी ने किया. इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षिका डॉ सविता केसरी विशेष रूप से मौजूद थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola