उत्कृष्ट कार्य के लिए भारतीय योग संस्थान को प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित

Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 21 Dec 2025 6:02 PM

विज्ञापन

भारतीय योग संस्थान

विज्ञापन

पूर्णिया. भारतीय योग संस्थान को योग के प्रचार-प्रसार एवम विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए संस्थागत राष्ट्रीय श्रेणी में प्रधानमंत्री पुरस्कार वर्ष 2025 से सम्मानित किया गया. भारतीय योग संस्थान, पूर्णिया के संगठन मंत्री सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को भारत मंडपम दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में भारतीय योग संस्थान के अखिल भारतीय प्रधान श्री देशराज जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह पुरस्कार प्रदान किया. योग के क्षेत्र में प्रदत्त यह पुरस्कार संपूर्ण योग साधकों के लिए प्रेरणा और उत्साह का कार्य करेगा. इस अवसर पर बिहार प्रांत के कार्यकारी प्रधान अजय कुमार सिंह ने बिहार की ओर से श्री देशराज जी को बधाई और शुभकामना प्रेषित किया. भारतीय योग संस्थान पूर्णिया और बिहार के सभी साधकों के लिए यह एक गौरवमयी क्षण था जो संस्थान को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन