ममता बनर्जी के पार्षद पर फूटा जनता का गुस्सा, वार्ड 36 के सचिन सिंह के घर पथराव के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published by : Mithilesh Jha Updated At : 02 Jun 2026 10:51 PM

विज्ञापन

TMC Councillor Sachin Singh Arrested: कोलकाता नगर निगम के वार्ड 36 से तृणमूल पार्षद सचिन सिंह को वसूली और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. नारकेलडांगा में उनके घर पर उग्र भीड़ ने पथराव भी किया. सुदीप पोली के बाद यह दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है.

विज्ञापन

TMC Councillor Sachin Singh Arrested: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कानून का शिकंजा और जनता का आक्रोश अब बेकाबू होता जा रहा है. मंगलवार को जब पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी एस्प्लेनेड में ‘प्रतिशोध की राजनीति’ के खिलाफ धरना दे रहीं थीं, उसी दौरान कोलकाता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता नगर निगम (KMC) के एक रसूखदार तृणमूल पार्षद को सलाखों के पीछे भेज दिया है.

नारकेलडांगा इलाके की घटना

नारकेलडांगा इलाके के वार्ड नंबर 36 से टीएमसी पार्षद सचिन सिंह को वसूली (Extortion), धोखाधड़ी और सिंडिकेट राज चलाने के संगीन आरोपों में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी से पहले सुबह उनके घर के बाहर जनता ने जो हिंसक प्रदर्शन किया, उसने साफ कर दिया है कि जमीनी स्तर पर बदलाव की बयार बह चुकी है.

सुबह-सुबह पार्षद के घर पर पथराव और भारी बवाल

सचिन सिंह की गिरफ्तारी की यह स्क्रिप्ट किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं रही. मंगलवार की सुबह नारकेलडांगा इलाके में भारी तनाव देखा गया. सुबह होते ही पीड़ित स्थानीय नागरिकों, छोटे व्यापारियों और पार्किंग संचालकों की भारी भीड़ सचिन सिंह के आवास के बाहर जमा हो गयी. भीड़ ने पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन पर पद का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगाये.

इसे भी पढ़ें : विधायकों की गुमशुदगी के बीच तृणमूल के 3 पूर्व विधायक और कई म्युनिसिपल चीफ गिरफ्तार, क्या बिखर रहा है ममता बनर्जी का कुनबा?

आक्रोश में चले पत्थर

प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इस कदर सातवें आसमान पर था कि भीड़ में से कुछ लोगों ने पार्षद सचिन सिंह के घर को निशाना बनाकर कथित तौर पर भारी पथराव शुरू कर दिया. खिड़कियों के शीशे टूटने और इलाके में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की खबर मिलते ही कोलकाता पुलिस की भारी टीम मौके पर पहुंची.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

TMC Councillor Sachin Singh Arrested: पहले हिरासत में, फिर गिरफ्तार

उत्तेजित भीड़ के बीच घिरे पार्षद को पुलिस ने पहले सुरक्षा घेरे में लेकर हिरासत में लिया. इसके बाद लालबाजार (KMC पुलिस मुख्यालय) के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रारंभिक साक्ष्य मिलने के बाद उन्हें आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में नया नोट कांड : कॉलेज के 2 गुप्त कमरों का ताला टूटा तो फटी रह गयीं आंखें, बैग से मिले सड़े-गले लाखों रुपए

पार्किंग संचालकों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को बनाया शिकार

पुलिस की प्राथमिक जांच और दर्ज एफआईआर (FIR) के मुताबिक, सचिन सिंह का नारकेलडांगा और कंकुड़गाछी बेल्ट में एकछत्र ‘वसूली का साम्राज्य’ चल रहा था. इलाके के वैध और अवैध पार्किंग संचालकों से पार्षद और उनके गुर्गे लंबे समय से मोटी रकम की जबरन वसूली कर रहे थे. नगर निगम क्षेत्र में नागरिक और विकास परियोजनाओं के टेंडर में कमीशनखोरी के साथ-साथ गरीब लाभार्थियों से रिश्वत की मांग करने के भी आरोप हैं. उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़ें

अभिषेक बनर्जी का गढ़ ध्वस्त, डायमंड हार्बर नगर पालिका बोर्ड भंग, 9 टीएमसी पार्षदों ने दिया इस्तीफा

आसनसोल में तृणमूल पार्षद गिरफ्तार, जबरन वसूली से बालू चोरी तक के आरोप

फांसी पर लटका मिला टीएमसी नेता का शव, भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे थे पंचायत प्रमुख

शुभेंदु अधिकारी के खुलासे से मची खलबली, ममता बनर्जी ने 2 TMC विधायक को पार्टी से निकाला

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola