सुखसेना पूर्व में आग से दो घर जले

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 20 Dec 2025 5:34 PM

विज्ञापन

बड़हरा कोठी

विज्ञापन

बड़हरा कोठी. प्रखंड अंतर्गत सुखसेना पूर्व पंचायत के वार्ड संख्या-4 तीन टोलिया गांव में खाना बनाने के दौरान लगी आग से दो परिवार का दो घर एवं उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है. आग लगने के बाद पीड़ित परिवार द्वारा बड़हरा थाना एवं अंचल कार्यालय में आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी गयी है. इस संबंध में अंचलाधिकारी मोहन कुमार शर्मा ने बताया कि हल्का कर्मचारी शुभम कुमार के जांचोपरांत पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध करवाया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार सुखसेना पूर्व पंचायत के वार्ड संख्या 4 तीन टोलिया गांव निवासी सुबोध मंडल की पत्नी सोनी देवी चूल्हे पर खाना बना रही थी. खाना बनाने के दौरान आग बगल में मुन्नी देवी पति विपीन मंडल के घर में रखे जलावन में पकड़ लिया. जलावन में लगी आग घर की ओर फैल गया. मौके पर पहुंचे सुखसेना पुर्व पंचायत के मुखिया सरिता देवी के द्वारा पीड़ित परिवार को अपने निजी कोष से खाने पीने से लेकर ठंड से बचाव के लिए सारा समाग्री दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन