जनता दरबार में तीन मामलों का हुआ निष्पादन

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 20 Dec 2025 5:35 PM

विज्ञापन

बैसा

विज्ञापन

बैसा (पूर्णिया). अंचल मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव और सीओ गोपाल कुमार के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किया गया. जनता दरबार में कुल 3 मामले आये. सभी मामलों का निष्पादन किया गया.जनता दरबार में प्रभारी थाना कुमार कुणाल सौरव ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से हम लोगों की समस्याओं को जानकर उनका निष्पादन कर रहे हैं. सीओ गोपाल कुमार ने कहा कि हमारी कोशिश है कि जनता की समस्याओं का निष्पादन जल्द से जल्द किया जाए. जनता दरबार में आए लोगों ने थानाध्यक्ष और सीओ को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, इसके बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए समस्याओं का निवारण किया. जनता दरबार के आयोजन से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है. इस दौरान मुख्य रूप आरओ चंद्र प्रकाश आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन