सेविका के घर से नकद समेत पांच लाख की चोरी

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 21 Dec 2025 6:20 PM

विज्ञापन

जलालगढ़

विज्ञापन

जलालगढ़. आंगनबाड़ी सेविका के घर में सेंध काटकर चोरों ने करीब 5 लाख मूल्य के सामान की चोरी कर ली. घटना थानाक्षेत्र के हांसी बेगमपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार हांसी गांव की है. रविवार की सुबह जब गृहस्वामिनी सह आंगनबाड़ी सेविका रूबी देवी जगी और घर खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गये. उन्होंने अपने पति ब्रजेश कुमार मंडल को इसकी जानकारी दी और देखा कि उसके दो कमरे के पीछे से सेंधमारी की गयी है. सेंधमारी के दौरान एक घर से ट्रंक व आलमारी से नकद करीब एक लाख रुपये, दो भर सोने के आभूषण, 10 भर चांदी के आभूषण सहित दो मोबाइल व कीमती कपड़े, कागजात गायब हैं ट्रंक खुला हुआ और घर का सामान बिखरा पड़ा था. घटना की सूचना मिलते ही जलालगढ़ थानाध्यक्ष दीपक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. पीड़ित द्वारा जलालगढ़ थाना में बताया गया कि घर बनाने के लिए नकद रुपये सहित आभूषण मिलाकर करीब 5 लाख का सामान की चोरी हुई है. आंगनबाड़ी सेविका रूबी देवी ने बताया कि जिस घर के ट्रंक व आलमारी खोलकर चोरी हुई, वह शनिवार रात को उसी घर में सोयी हुई थी. करीब साढ़े ग्यारह बजे रात को वह घर को बाहर से बंदकर बरामदे में सो गई. रविवार की सुबह नींद खुली घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ मिला. मामले को लेकर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि जलालगढ़ पुलिस घटना की जांच कर अनुसंधान शुरू कर दी है. पीड़ित गृहस्वामी इसी पंचायत के पूर्व मुखिया का पुत्र है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन