नेहरू चौक पर कचरा डंप होने से स्थिति नारकीय, ईओ ने कहा- जल्द होगा निस्तारण

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 20 Aug 2025 6:40 PM

विज्ञापन

ईओ ने कहा- जल्द होगा निस्तारण

विज्ञापन

कसबा. कसबा नगर परिषद के ह्रदयस्थल नेहरू चौक पर कचरा का जमावड़ा है. मुख्य बाजार के बीचों बीच नेहरू चौक के समीप कचरे को डंप करने से स्थानीय दुकानदारों सहित राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. नेहरू चौक के समीप कसबा बाजार समिति के गेट पर ही कचरा फेंका जा रहा है. जबकि इस बाजार समिति में शनिवार को मवेशी हाट भी लगायी जाती है. बताया गया कि कसबा नगर परिषद के पास डंपिंग के लिए कोई भूमि नहीं है. इधर सड़क किनारे जमा कूड़ा कचरा में भोजन की तलाश करते हुए आवारा पशु भी पहुंच रहे हैं. आवारा पशुओं के द्वारा कूड़ा कचरा को पूरे सड़क पर फैला दिया जा रहा है. यह समस्या कसबा नगर परिषद क्षेत्र के नेहरू चौक, मदरसा चौक एवं स्टेशन रोड कसबा सहित नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बनी हुई है. वहीं मामले को लेकर कसबा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार जायसवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. एनजीओ को कचरा हटाने के आदेश दिया गया है. जल्द ही हटवा लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन