दिल्ली DDA परीक्षा का मार्क्स जारी, dda.gov.in पर करें चेक

Updated:
विज्ञापन
Delhi DDA Exam Marks

सांकेतिक फोटो (Canva)

Delhi DDA Exam Marks 2026: दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी DDA ने अपनी भर्ती परीक्षा से जुड़े मार्क्स जारी कर दिए हैं. जिन भी उम्मीदवारों ने Deputy Director, Assistant Director और अन्य पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने स्कोर आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.

विज्ञापन

दिल्ली विकास प्राधिकरण की तरफ से निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1732 पदों पर भर्तियां होंगी. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अब रिजल्ट के बाद अपनी मार्कशीट (Delhi DDA Exam Marksheet) चेक कर सकते हैं.

डीडीए की इस भर्ती में कई अलग अलग पद शामिल थे और परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर 2025 से 03 जनवरी 2026 के बीच हुआ था. इसके बाद स्किल टेस्ट 02 से 03 मार्च 2026 तक कराया गया. आवेदन की आखिरी तारीख 05 नवंबर 2025 थी. अब फाइनल स्टेज में उम्मीदवारों के मार्क्स जारी किए गए हैं.

Delhi DDA Exam Marks 2026: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Recruitment” या “Results” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब “DDA Exam Marks 2026” लिंक को खोलें.
  • इसके बाद अपना Enrollment Number, Registration Number या Date of Birth डालें.
  • सबमिट करने के बाद आपका मार्क्स स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

Delhi DDA Exam Marks 2026 Check Here

ऑनलाइन आवेदन 06 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ था. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 07 नवंबर 2025 थी. एडमिट कार्ड 14 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था. आंसर की 05 जनवरी 2026 को आई थी. रिजल्ट 21 जनवरी 2026 और अपडेटेड रिजल्ट 18 फरवरी 2026 को आया था. इसके बाद स्किल टेस्ट 02 से 03 मार्च 2026 को हुआ और अब 08 जून 2026 को मार्क्स जारी किए गए हैं.

सेलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाता है. सबसे पहले लिखित परीक्षा होती है. इसके बाद पद के अनुसार स्किल टेस्ट या इंटरव्यू लिया जाता है. फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाता है और अंत में मेडिकल टेस्ट होता है. सभी स्टेज को पास करने के बाद ही फाइनल चयन किया जाता है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान लाइवस्टॉक असिस्टेंट का फाइनल रिजल्ट जारी, rssb.rajasthan.gov.in पर करें चेक

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola