आने वाला है UPTET 2026 का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे करें चेक

कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)
UPTET Result 2026 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) जल्द ही यूपी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट चेक कर सकेंगे.
UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन तैयारी अंतिम चरण में बताई जा रही है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर नजर बनाए रखें. रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे.
UPTET Result 2026: ऐसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए UPTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
शिक्षक भर्ती के लिए जरूरी
उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए UPTET एक जरूरी पात्रता परीक्षा है. इस परीक्षा को पास करने के बाद ही उम्मीदवार शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: UPTET 2026 आंसर की पर इस दिन तक करें ऑब्जेशन, जल्द आएगा रिजल्ट
UPTET पास करने वाले अभ्यर्थियों को मिलने वाला पात्रता प्रमाणपत्र अब लाइफटाइम वैध रहेगा. यानी एक बार परीक्षा पास करने के बाद दोबारा सिर्फ प्रमाणपत्र की वैधता के लिए परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी.
कितने नंबर लाने पर होंगे पास?
UPTET 2026 में पास होने के लिए आयोग ने अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम अंक तय किए हैं. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे. यानी 150 अंकों की परीक्षा में कम से कम 90 अंक लाना जरूरी होगा.
वहीं ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं. इसका मतलब है कि उन्हें लगभग 82 अंक प्राप्त करने होंगे. निर्धारित कटऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवार ही पात्रता प्रमाणपत्र के लिए योग्य माने जाएंगे.
ये भी पढ़ें: CA और CS में कौन है ज्यादा दमदार, देखें करियर स्कोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










