CA और CS में कौन है ज्यादा दमदार, देखें करियर स्कोप

CA vs CS के लिए सांकेतिक फोटो (AI Generated)
क्या आप CA या CS बनने की सोच रहे हैं? इन दोनों करियर विकल्पों के बीच का अंतर, काम की प्रकृति, और भविष्य की संभावनाओं को विस्तार से समझें. जानें कौन सा कोर्स आपके लिए बेहतर हो सकता है.
CA vs CS Career Option: अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि चार्टड अकाउंटेंट या कंपनी सेक्रेटरी में कौन-सा कोर्स चुनें, तो पहले दोनों का काम और करियर अच्छी तरह समझ लेना जरूरी है. यहां इन दोनों कोर्स CA vs CS का मतलब और इसके लिए करियर स्कोप को आसान भाषा में समझते हैं.
CA का काम क्या होता है?
CA यानी Chartered Accountant. इस प्रोफेशन का मुख्य काम किसी कंपनी या बिजनेस की फाइनेंशियल हेल्थ को संभालना होता है. CA अकाउंटिंग, टैक्स, ऑडिट, फाइनेंशियल प्लानिंग और इनकम टैक्स से जुड़े मामलों में एक्सपर्ट होता है.
अगर किसी कंपनी को अपने खातों की जांच करानी हो, टैक्स प्लान करना हो या वित्तीय सलाह चाहिए, तो वहां CA की जरूरत पड़ती है. CA बनने के बाद आप प्राइवेट कंपनी, बैंक, सरकारी संस्थान या अपनी खुद की प्रैक्टिस भी शुरू कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: CA फाउंडेशन में साक्षी जैन को AIR 1, एक ही राज्य से तीनों टॉपर्स, देखें लिस्ट
CS क्या करता है?
CS यानी Company Secretary. इसका काम कंपनी के कानूनी और प्रशासनिक मामलों को संभालना होता है. CS यह सुनिश्चित करता है कि कंपनी सभी सरकारी नियमों और कानूनों का सही तरीके से पालन कर रही है या नहीं.
बोर्ड मीटिंग आयोजित करना, कंपनी के जरूरी दस्तावेज तैयार करना, कॉर्पोरेट गवर्नेंस बनाए रखना और रेगुलेटरी रिपोर्टिंग जैसे काम CS की जिम्मेदारी होती है. अगर आपको कानून, मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट मामलों में रुचि है, तो CS आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है.
CA vs CS: सबसे बड़ा अंतर क्या है?
दोनों कोर्स कॉमर्स से जुड़े हैं, लेकिन इनका फोकस अलग है. CA का पूरा ध्यान अकाउंट्स, टैक्सेशन, ऑडिट और फाइनेंस पर होता है. वहीं CS का फोकस कंपनी लॉ, कॉर्पोरेट गवर्नेंस, कानूनी प्रक्रियाओं और प्रशासनिक कामों पर रहता है.
किस कोर्स में ज्यादा करियर और सैलरी?
दोनों ही कोर्स में शानदार करियर की संभावनाएं हैं. एक अच्छे CA की शुरुआत में सालाना सैलरी 7 लाख से 12 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकती है. वहीं अनुभवी CA इससे कहीं ज्यादा कमाते हैं. CS की शुरुआती सैलरी भी 5 लाख से 10 लाख रुपये सालाना तक हो सकती है.
अगर आपको अकाउंट्स, मैथ्स, टैक्स और फाइनेंस में रुचि है, तो CA बेहतर विकल्प हो सकता है. वहीं अगर आपको कंपनी लॉ, कानूनी नियम, कॉर्पोरेट मामलों और मैनेजमेंट में दिलचस्पी है, तो CS चुनना सही रहेगा.
ये भी पढ़ें: मां को खोया, YouTube, Telegram से सेल्फ स्टडी, अमीषा बनीं BPSC ऑफिसर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










