मां को खोया, YouTube, Telegram से सेल्फ स्टडी, अमीषा बनीं BPSC ऑफिसर

BPSC 70वीं परीक्षा क्रैक करने वाली अमीषा गौतम की फोटो
BPSC Success Story Amisha Gautam: अमीषा गौतम ने BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को क्रैक किया है. उनका सेलेक्शन बिहार में Rural Development Officer (RDO) का पद पद हुआ है. अमीषा गौतम के लिए BPSC की यह सफलता आसान नहीं थी. आइए उनकी जर्नी पर एक नजर डालते हैं.
BPSC Success Story Amisha Gautam: बिहार 70वीं कंबाइंड परीक्षा में इस साल 2009 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है. बिहार की सबसे कठिन परीक्षा को क्रैक करने वाले हर कैंडिडेट की कहानी प्रेरणादायक होती है. इन्हीं में एक कहानी मुजफ्फरपुर की रहने वाली अमीषा गौतम की भी. उनका सेलेक्शन बिहार में रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर हुआ है.
BPSC Success Story Amisha Gautam: कौन हैं अमीषा गौतम?
अमीषा मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के शाहबाजपुर की रहने वाली हैं. उनके पिता मनोज कुमार बिहार प्रशासनिक सेवा में अधिकारी हैं. अमीषा ने अपनी मां अंजु प्रभा को खो दिया है. उनकी सौतेली मां ज्योति कुमारी ने अमीषा को काफी सपोर्ट किया है. शुरू से पढ़ाई में अव्वल अमीषा की 12वीं की पढ़ाई DAV बखरी से पूरी है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन
अमीषा ने स्कूलिंग खत्म होने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के Delhi College of Arts and Commerce से इतिहास में ग्रेजुएशन किया. फिलहाल वह Campus Law Centre, Delhi University से कानून की पढ़ाई कर रही हैं. इसके साथ उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी भी जारी रखी.

YouTube और Telegram से की पढ़ाई
आज जब ज्यादातर अभ्यर्थी कोचिंग के बिना तैयारी की कल्पना भी नहीं करते, तब अमीषा ने बिल्कुल अलग रास्ता चुना. उन्होंने किसी कोचिंग संस्थान में दाखिला नहीं लिया. उनकी तैयारी का सबसे बड़ा सहारा YouTube, Telegram और सेल्फ स्टडी रही.
ये भी पढ़ें: करजापट्टी गांव की अफसर बिटिया, श्रुति ने ChatGPT, YouTube और सेल्फ स्टडी से क्रैक किया BPSC
अमीषा बताती हैं कि उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान AI Tools की भी मदद ली थी. उन्होंने ChatGPT से मेन्स और इंटरव्यू के लिए हेल्प लिया था. खास बात यह रही कि उन्होंने प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के लिए किसी भी तरह का मॉक टेस्ट नहीं दिया.

दूसरे प्रयास में मिली मंजिल
BPSC में यह अमीषा का दूसरा प्रयास था और इसी कोशिश ने उनकी जिंदगी बदल दी. Rural Development Officer बनने के बाद भी उनके सपने यहीं खत्म नहीं हुए हैं. अब उनका अगला लक्ष्य UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास करना है.
ये भी पढ़ें: अतरसन की बेटी बनी असिस्टेंट कमिश्नर, अदिति ने बिना कोचिंग क्रैक किया BPSC
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










