CA फाउंडेशन में साक्षी जैन को AIR 1, एक ही राज्य से तीनों टॉपर्स, देखें लिस्ट

ICAI Logo और फाउंडेशन के तीनों टॉपर्स (Image: Canva and X)
CA Foundation May Result 2026 Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी हो गया है. सीए फाउंडेशन में रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. इसमें नासिक की रहने वाली साक्षी जैन ने टॉप किया है. साक्षी को 92.75% मार्क्स मिले हैं.
CA Foundation May Result 2026 Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई 2026 में आयोजित CA Foundation परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट के साथ ऑल इंडिया टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है. इस बार सबसे खास बात यह रही कि पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले तीनों टॉपर्स महाराष्ट्र से हैं. नासिक की साक्षी जैन ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाना होगा.
इस बार CA फाउंडेशन परीक्षा में साक्षी जैन (नासिक) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 371 अंक (92.75%) के साथ ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है. दूसरे स्थान पर अयानअब्बास अजानी (चंद्रपुर) रहे, जिन्होंने 367 अंक (91.75%) प्राप्त किए. वहीं राधा उन्मेश मुलाय (पुणे) ने 365 अंक (91.25%) के साथ ऑल इंडिया रैंक-3 हासिल की है.
CA Foundation May Result 2026 ऐसे चेक करें
- सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in या icai.org पर जाएं.
- होमपेज पर CA Foundation May 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना Roll Number और Registration Number (या मांगी गई अन्य जानकारी) दर्ज करें.
- इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
- आपकी स्क्रीन पर CA Foundation May 2026 का रिजल्ट खुल जाएगा.
साक्षी जैन बनीं CA Foundation ऑल इंडिया टॉपर
इस बार CA Foundation परीक्षा में साक्षी जैन (नासिक) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 371 अंक (92.75%) के साथ ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है. दूसरे स्थान पर अयानअब्बास अजानी (चंद्रपुर) रहे, जिन्होंने 367 अंक (91.75%) प्राप्त किए. वहीं राधा उन्मेश मुलाय (पुणे) ने 365 अंक (91.25%) के साथ ऑल इंडिया रैंक-3 हासिल की है. हाल ही में CA Final 2026 का रिजल्ट जारी हुआ था.

CA फाउंडेशन के तीनों टॉपर्स महाराष्ट्र से
मई 2026 के CA Foundation परीक्षा परिणाम में एक दिलचस्प संयोग देखने को मिला. ऑल इंडिया रैंक-1, रैंक-2 और रैंक-3 हासिल करने वाले तीनों अभ्यर्थी महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों से हैं. इससे राज्य के छात्रों का शानदार प्रदर्शन एक बार फिर सामने आया है.
CA Foundation का पास प्रतिशत
ICAI द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस परीक्षा में कुल 90,217 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इनमें से 18,124 उम्मीदवार सफल रहे. कुल पास प्रतिशत 20.09% रहा.
पुरुष वर्ग में 46,798 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 9,769 पास हुए. पुरुषों का पास प्रतिशत 20.88% रहा. वहीं महिला वर्ग में 43,419 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए और 8,355 सफल रहीं. महिलाओं का पास प्रतिशत 19.24% दर्ज किया गया. परीक्षा देशभर के 609 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.
यह भी पढ़ें: लाखों की कोचिंग फीस का झंझट खत्म, इन 5 आसान तरीकों से क्लियर करें JPSC-BPSC एग्जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










