पूर्णिया में नशे में धुत चालक ने मचाया उत्पात, हादसे के बाद भड़की भीड़

Updated:
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में जीएमसीएच पूर्णिया लाए गए विकटा सवार घायल

Purnia Road Accident: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक चार पहिया वाहन तेज गति से रामबाग चौक की ओर आ रहा था. चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे मौजूद एक बच्चे समेत तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर लगने से एक बच्चा सड़क पर गिर पड़ा, जबकि अन्य दो लोग भी घायल हो गए.

विज्ञापन

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट:

Purnia Road Accident: पूर्णिया शहर के व्यस्त रामबाग चौक के समीप रविवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब कथित रूप से शराब के नशे में धुत एक चालक ने तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार से तीन लोगों को टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक चार पहिया वाहन तेज गति से रामबाग चौक की ओर आ रहा था. चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे मौजूद एक बच्चे समेत तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर लगने से एक बच्चा सड़क पर गिर पड़ा, जबकि अन्य दो लोग भी घायल हो गए.

घटना के बाद मौके पर मौजूद दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ जुट गई. लोगों का आरोप था कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था. हादसे के बाद चालक ने वहां से निकलने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया. इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने चालक और वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति की पिटाई कर दी.

रामबाग चौक पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने भीड़ को शांत कर घायल चालक और अन्य व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला.

इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णिया भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार चालक के शराब के नशे में होने की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर चालक और वाहन में सवार अन्य व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन