सड़क हादसे में घायल युवक की जीएमसीएच पूर्णिया में मौत, परिवार में मचा कोहराम
घटना के बाद शोकाकुल परिजन
Purnia Road Accident: मृतक की पहचान जफरगंज निवासी बुचु राम के रूप में हुई है. वह ईंट भट्ठा में कार्यरत था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.
पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट:
Purnia Road Accident: कटिहार जिले के जफरगंज निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान जीएमसीएच पूर्णिया में मौत हो गई. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
मृतक की पहचान जफरगंज निवासी बुचु राम के रूप में हुई है. वह ईंट भट्ठा में कार्यरत था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.
ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में हुआ था घायल
परिजनों के अनुसार रविवार देर शाम बुचु राम एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया था. बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया था.
डॉक्टरों ने बचाने की पूरी कोशिश की
अस्पताल में चिकित्सकों की टीम लगातार युवक के इलाज में जुटी रही. गंभीर चोटों के कारण उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी. डॉक्टरों ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक अपने घर का कमाऊ सदस्य था. उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
अस्पताल परिसर से लेकर मृतक के गांव तक शोक का माहौल है. घटना से स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं और परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










