अपराध अनुसंधान को प्रभावी बनाने के लिए जांच प्रक्रिया को प्रभावी बनाने की जरूरत
Updated at : 11 Apr 2026 6:57 PM (IST)
विज्ञापन

चार जिलों में लंबित मामलों की समीक्षा
विज्ञापन
एडीजी सीआइडी पारसनाथ ने की चार जिलों में लंबित मामलों की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश
मालखाना प्रबंधन को व्यवस्थित करने और जब्त सामग्री के रख-रखाव में सुधार लाने का निर्देश
पूर्णिया. पूर्णिया समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को लंबित मामलों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बिहार के एडीजी सीआइडी पारसनाथ ने की. बैठक में प्रक्षेत्र के आइजी विवेकानंद,एसपी पूर्णिया स्वीटी सहरावत, अररिया, किशनगंज एवं कटिहार जिले के एसपी, डीएसपी एवं सभी चारों जिले के पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष शामिल हुए. बैठक के दौरान चारों जिलों के थानों में लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गयी. एडीजी ने उन थानों की पहचान कर आवश्यक निर्देश दिये, जहां सबसे अधिक मामले लंबित हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए सभी स्तरों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये.इसके अलावा, थानों के मालखाना में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा हुई. एडीजी ने मालखाना प्रबंधन को व्यवस्थित करने और जब्त सामग्री के रख-रखाव में सुधार लाने के निर्देश दिये.समीक्षा बैठक में केस अनुसंधान की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को जांच प्रक्रिया को और मजबूत व प्रभावी बनाने की हिदायत दी गयी. बैठक के बाद एडीजी पारसनाथ ने बताया कि प्रमंडल के चार जिले के थानों में लंबित मामलों की समीक्षा की गयी. किन थाना में सर्वाधिक लंबित मामले हैं, उसके निष्पादन के लिये आवश्यक निर्देश दिये गये. उन्होंने बताया कि केस के निष्पादन में जो हमारे लिए आदर्श की स्थिति है,क्या हम उस ओर बढ़ रहे हैं? इस मामले में कहां- कहां ध्यान देने की जरूरत है,इस विषय पर बैठक में चर्चा की गयी.उन्होंने केस के अनुसंधान की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि इस तरफ तीन- चार महीने से काम चल रहा है.उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के लिए एफएसएल की जांच में तेजी लाने की जरूरत है.उन्होंने बताया कि केस के अनुसंधान में कुछ ऐसा हो रहा है,जो अच्छा नहीं है,उसे छोड़ने की जरूरत है.उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक में पुलिस पदाधिकारियों को कानून के हिसाब से काम करने की हिदायत दी गयी है.उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से यह अपील की है कि फुर्सत के समय ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ें और उस ज्ञान का इस्तेमाल बेहतर पुलिसिंग के लिए करें. एडीजी ने थाना के मालखाना में हो रही समस्या को लेकर भी चर्चा की. कहा कि थानों में मालखाना का बोझ बढ़ता जा रहा है.इस समस्या के निदान की कोशिश की जा रही है.इससे पूर्व उन्होने पुलिस केंद्र पूर्णिया में चल रहे सिपाहियों के प्रशिक्षण एवं विधि विज्ञान प्रयोगशाला भवन का भी निरीक्षण किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




