नहराकोल में कनकई नदी में डूब छात्र का तीसरे दिन एसडीआरएफ ने बरामद किया शव
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 30 May 2026 6:33 PM
विज्ञापन
अमौर के नहराकोल वार्ड संख्या-9 में कनकई नदी में तीन दिन पहले डूबे छात्र का शव बरामद कर लिया गया.
विज्ञापन
अमौर से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :
अमौर . अमौर थानाक्षेत्र के डहुआबाड़ी पंचायत अंतर्गत नहराकोल वार्ड संख्या-9 में कनकई नदी में तीन दिन पहले डूबे 10 वर्षीय छात्र का शव बरामद कर लिया गया.इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.मृतक की पहचान कक्षा तीन के छात्र सुरेश हेंब्रम के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, बुधवार को सुरेश हेंब्रम नहराकोल गांव के समीप कनकई नदी के किनारे अन्य स्थानीय बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान खेलते-खेलते वह अचानक नदी के गहरे पानी की ओर चला गया. तेज बहाव और गहराई अधिक होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और देखते ही देखते नदी में डूब गया.साथ खेल रहे बच्चों केशोर मचाने पर घटना की जानकारी ग्रामीणों और परिजनों को मिली.इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने तुरंत नदी में उतरकर बच्चे की काफी खोजबीन की, लेकिन घटना के दिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका.एसडीआरएफ की टीम ने लंबे ऑपरेशन के बाद ढूंढा शव
स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दिए जाने के बाद, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ की टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों और नावों के सहारे नदी में सघन सर्च अभियान शुरू किया. लगातार चले कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद, आखिरकार टीम को सफलता मिली. एसडीआरएफ ने घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर नदी से बच्चे का शव बरामद किया. शव बाहर निकलते ही घाट पर मौजूद परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया.ननिहाल में रहकर करता था पढ़ाई
परिजनों ने अत्यंत भावुक होकर बताया कि सुरेश हेंब्रम का पैतृक घर अमौर थाना क्षेत्र के ही नितेन्दर गांव में है, लेकिन वह बचपन से ही नहराकोल स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था. वह स्थानीय विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था.मासूम की इस असामयिक मौत से माता-पिता और ननिहाल पक्ष के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव का हर शख्स इस घटना से मर्माहत है.परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
घटना के बाद प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया के तहत शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन पीड़ित परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए अमौर अंचलाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अंचल प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर मौजूद थी. हालांकि, मृतक के परिजनों ने लिखित रूप से शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है, जिसके बाद आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया अपनायी जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










