भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण आधार है गो सम्मान : साध्वी निष्ठा गोपाल
Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 30 May 2026 6:26 PM
विज्ञापन
कलाभवन रोड स्थित गायत्री मंदिर में गो सम्मान अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम में राजस्थान से आयीं साध्वी निष्ठा गोपाल ने लोगों को गो सेवा, गो संरक्षण एवं गो सम्मान के विषय में चर्चा करते हुए इसे भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण आधार बताया.
विज्ञापन
पूर्णिया से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :
पूर्णिया. कलाभवन रोड स्थित गायत्री मंदिर में गो सम्मान अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम में राजस्थान से आयीं साध्वी निष्ठा गोपाल ने लोगों को गो सेवा, गो संरक्षण एवं गो सम्मान के विषय में चर्चा करते हुए इसे भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण आधार बताया. उन्होंने लोगों से गो माता की रक्षा और सेवा के लिए आगे आने का आग्रह किया. इस अभियान को लेकर सम्पूर्ण बिहार भ्रमण पर निकलीं साध्वी निष्ठा गोपाल विभिन्न जिलों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं. इसी क्रम में उनका पूर्णिया आगमन हुआ जहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अभियान से जुड़े पोस्टर और संदेशों के माध्यम से गो रक्षा, गो सेवा और गो सम्मान के प्रति लोगों को जागरूक किया.राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
अभियान में शामिल लोगों ने बताया कि गो सम्मान अभियान के तहत पूरे भारत के प्रत्येक जिले से पांच लाख हस्ताक्षर एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है. इन हस्ताक्षरों को 27 जुलाई को संबंधित जिलों के जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा, जो राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन के रूप में भेजा जाएगा. गो सम्मान अभियान से जुड़े राजीव कश्यप के आग्रह पर बड़ी संख्या में गो सेवा से जुड़े लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान गायत्री परिवार के सदस्यों के अलावा श्री राम सेवा संघ के राणा प्रताप सिंह, पवन पोद्दार, आशीष मिश्रा, संजीव मिश्रा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










