गेहूं की सरकारी खरीद का आज अंतिम दिन, एक दिन में लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल
Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 30 May 2026 6:46 PM
विज्ञापन
आज गेहूं की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि है और अबतक सहकारिता विभाग द्वारा जिले में चयनित अपने 42 पैक्सों व 9 व्यापार मंडलों के माध्यम से कुल 92.068 एमटी गेहूं की खरीद की गयी है.
विज्ञापन
पूर्णिया से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :
72 एमटी के लक्ष्य को बढाकर किया गया था 691 मीट्रिक टन
पूर्णिया. आज गेहूं की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि है और अबतक सहकारिता विभाग द्वारा जिले में चयनित अपने 42 पैक्सों व 9 व्यापार मंडलों के माध्यम से कुल 92.068 एमटी गेहूं की खरीद की गयी है. बताते चलें कि सरकार द्वारा सहकारिता विभाग और भारतीय खाद्य निगम में इस वर्ष अप्रेल माह की पहली तारीख से निर्धारित समितियों व व्यापार मंडलों द्वारा सीधे किसानो से सरकारी दर पर गेहूं की खरीद शुरू कर दी गयी थी. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुरू में सहकारिता विभाग द्वारा जिले के लिए 72 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य दिया गया था वहीं दूसरी ओर खरीद शुरू होने के एक माह बीत जाने के बाद सहकारिता विभाग ने अपने पैक्सों व व्यापारमंडलों के माध्यम से लगभग 63 एमटी गेहूं की खरीद भी कर ली थी इस अनुसार जिले में गेहूं की खरीद अपने निर्धारित लक्ष्य के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी थी लेकिन पूर्व से निर्धारित लक्ष्य को विभाग द्वारा बाद में बढ़ाकर 691 एमटी कर दिया गया. इसके बाद खरीद की आखिरी तिथि के आने तक यह लक्ष्य 92.068 एमटी तक ही पहुंच पाया है.तीन प्रखंडों में एक छंटाक भी नहीं हो सकी गेहूं की खरीद
इस वर्ष जिले के कुल 14 प्रखंडों में से सबसे ज्यादा गेहूं की खरीद डगरुआ प्रखंड में की गयी जो 22.500 एमटी रही. वहीं कसबा में 18.700 एमटी एवं पूर्णिया पूर्व में 17.900 एमटी जबकि जलालगढ़ में सबसे कम 0.200 एमटी गेहूं खरीदी गयी. दूसरी ओर बायसी, रुपौली और श्रीनगर प्रखंड सहित कुल तीन प्रखंडों में गेहूं खरीद का खाता नहीं खुल पाया. विभाग का कहना है कि इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है किसानों का मक्का की फसल की ओर बढ़ता रुझान. इस वजह से भी जिले में गेहूं के उत्पादन का रकवा बेहद कम रहा जबकि विगत कई वर्षों से रबी के मौसम में ज्यादातर किसानों ने मक्का की पैदावार की ओर अपना ध्यान केन्द्रित कर रखा है.प्रखंडगेहूं की कुल खरीद
अमौर 9.300 एमटी बैसा 0.400 एमटी बायसी 0.000 एमटी बनमनखी 1.500 एमटी बडहरा कोठी 0.500 एमटी भवानीपुर 5.768 एमटी डगरुआ 22.500 एमटी धमदाहा 3.800 एमटी जलालगढ़ 0.200 एमटी कसबा 18.700 एमटी के. नगर11.500 एमटी पूर्णिया पूर्व17.900 एमटी रुपौली 0.000 एमटी श्रीनगर 0.000 एमटीप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










