छात्रों के हितों को नजर अंदाज नहीं किया जायेगा : एसडीओ

एसडीओ सदर पार्थ गुप्ता (भाप्रसे) शनिवार को आंबेडकर छात्रावास पूर्णिया का स्थल निरीक्षण किया.
पूर्णिया. एसडीओ सदर पार्थ गुप्ता (भाप्रसे) शनिवार को आंबेडकर छात्रावास पूर्णिया का स्थल निरीक्षण किया. सभी छात्रों ने एसडीओ से अनुरोध किया कि खेल मैदान के स्थल पर कोई भवन निर्माण अथवा किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किये जायें. छात्रों ने अनुरोध किया कि यदि सम्भव हो तो वन स्टॉप सेंटर भवन का निर्माण भी अन्य किसी स्थल यथा डीआरसीसी के समीप अथवा समाहरणालय परिसर में किया जाये. इस संबंध में एसडीओ ने गंभीरता से लेते हुए छात्रों के सुझाव को पूरी गहनता से समझा व उन्हें आश्वासन दिया कि छात्रों के हितों को हानि नहीं पहुंचायी जायेगी. साथ ही इस सुझाव को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखने का भी भरोसा दिलाया. एसडीओ सदर द्वारा मौके पर उपस्थित संबंधित सदस्यों से लाइब्रेरी को भी सुव्यवस्थित ढंग से संचालित रखने को कहा गया. साथ ही लाइब्रेरी परिसर में नियमित रूप से साफ़ सफाई रखने के लिए सभी सदस्यों से कहा गया. एसडीओ द्वारा मौके पर उपस्थित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पूर्णिया पूर्व को निर्देश दिया गया कि छात्रों की समस्याओं का निराकरण ससमय सुनिश्चित करें. मौके पर एसडीओ द्वारा छात्रों से कहा गया कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर सीधे प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पूर्णिया पूर्व व एसडीओ सदर पूर्णिया के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. मौके पर एस एच ओ के हाट तथा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पूर्णिया पूर्व मौजूद थे. गौरतलब है कि शुक्रवार को राजकीय बैजनाथ कल्याण छात्रावास के छात्रों ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर छात्रावास के खेल मैदान को खाली कराने पहुंची टीम का विरोध जताया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




