ePaper

दो शिक्षिकाओं के भरोसे टिका है 535 छात्रों का भविष्य

Updated at : 20 Dec 2025 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
दो शिक्षिकाओं के भरोसे टिका है 535 छात्रों का भविष्य

बलदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय का हाल बेहाल

विज्ञापन

शिक्षकों की भारी कमी से बलदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय का हाल बेहाल

भवानीपुर. नगर पंचायत भवानीपुर स्थित बलदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. इंटरमीडिएट स्तर पर विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय संचालित होने के बावजूद विद्यालय में मात्र दो शिक्षिकाओं के सहारे 535 छात्र-छात्राओं का भविष्य टिका हुआ है. विद्यालय में अंग्रेजी विषय की शिक्षिका सोनम प्रिया एवं गृह विज्ञान की शिक्षिका विनीता वंदना ही पदस्थापित हैं. अन्य सभी विषयों के शिक्षक नहीं होने से नियमित पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. प्रधानाध्यापक ललित कुमार साह ने बताया कि कला संकाय में 191 सीट तथा विज्ञान संकाय में 120 सीट पर नामांकन की स्वीकृति है. वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 11वीं में 238 और 12वीं में 297 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं. विद्यालय को अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, मैथिली, संगीत, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, तर्कशास्त्र, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों की मान्यता प्राप्त है, लेकिन शिक्षकों के अभाव में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है. बताया गया कि वर्ष 2006 में नियुक्त माध्यमिक स्तर के कुछ शिक्षक ही पढ़ा रहे हैं, जबकि मूल शिक्षकों की भारी कमी से इंटरमीडिएट की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित है. यह सुदूर ग्रामीण क्षेत्र का विद्यालय है, जहां स्थानीय छात्र-छात्राएं घर पर रहकर शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन संसाधनों की कमी उनके भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा रही है. नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सावन कुमार ने सरकार से मांग की है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए विद्यालय में शिक्षकों की अविलंब नियुक्ति की जाए. उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना शिक्षित समाज की कल्पना संभव नहीं है और मौजूदा स्थिति में बच्चों की शिक्षा कुंठित हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन