नयी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षकों ने किया स्वागत
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 19 Dec 2025 7:07 PM
भवानीपुर
भवानीपुर. भवानीपुर प्रखंड में नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलावशा प्रवीण के योगदान के उपरांत शिक्षकों की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में आयोजित हुआ, जहां शिक्षकों ने फूल–माला और शाल देकर सम्मानित किया. इस मौके पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष आदित्य कुमार भारती , बीआरसी लेखापाल सर्वोत्तम कुमार, मीडिया प्रभारी नरुतम कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश यादव, सुधीर कुमार आदि शिक्षकों ने स्वागत किया. शिक्षकों ने उम्मीद जतायी कि नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और शैक्षणिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा. योगदान के पश्चात प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलावशा प्रवीण ने बताया कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










